अमरावती में 21 मई से किसान सम्मान सप्ताह का आगाज, खेतों की मेढ़ पर दिए जाएंगे राजीव गांधी कृषि रत्न पुरस्कार
Amravati News: अमरावती में 21 से 28 मई तक मनाया जाएगा 'किसान सम्मान सप्ताह'। राजीव गांधी कृषि विज्ञान प्रतिष्ठान द्वारा 21 प्रगतिशील किसानों को उनके खेतों पर जाकर किया जाएगा सम्मानित।
Amravati Farmers News: अमरावती राजीव गांधी कृषि विज्ञान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रकाश साबले ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और विज्ञान क्रांति के जनक स्व। राजीव गांधी की स्मृति में राजीव गांधी राज्यस्तरीय कृषि पुरस्कार वितरित किया जाएगा। लगातार 20 वर्ष से यह पुरस्कार दिया जा रहा है। स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के अवसर पर 21 मई से 28 मई 2026 तक राज्य में किसान सम्मान सप्ताह मनाया जाएगा। यह पुरस्कार वितरण किसी बंद सभागार में न होकर सीधे पुरस्कार विजेता किसानों के मेढ़ पर जाकर दिया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
इस समय चयन समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा सवाई के साथ डॉ. दिलीप काले, जयसिंगराव देशमुख, भैय्यासाहेब निचल, मिलींद फालके, प्रशांत डहाणे, अविनाश पांडे, जावेद खान, प्रा. हेमंत डिके, प्रा. अमर तायडे, नामदेव वैद्य और काशिनाथ फुटाणे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किए जाने के कारण, इस वर्ष के पुरस्कारों में महिला किसानों और कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाली महिलाओं को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
गोंदिया: स्वास्थ्य विभाग को बड़ी सफलता, जिले की सभी 8 तहसीलों में थमी हाथीपांव बीमारी की चेन
नागरिकों ने लिया आरटीआई का ज्ञान, धामणगांव में हुआ जनजागरण अभियान
चांदुर रेलवे में नमो गार्डन पर लगा ब्रेक, नगर परिषद के सभी फैसलों पर रोक, विभागीय आयुक्त का बड़ा आदेश
सप्ताह का समापन 28 मई को आत्महत्या पीड़ित किसान परिवारों के बच्चों की देखभाल करने वाली सेवाभावी संस्था को सम्मानित कर होगा। चयनित किसानों को सम्मान चिन्ह, राजीव गांधी की प्रतिमा, मानधन नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किए जाएंगे।
इस वर्ष 300 प्रस्ताव आने की संभावना जताई है। उसी प्रकार अब तक 4 से पांच प्रस्ताव आ चुके है।बाक्स21 प्रगतिशील किसानों का होगा चयनराज्य भर से 21 विभिन्न श्रेणियों में कुल 21 प्रगतिशील किसानों का चयन किया जाएगा। इसमें प्रयोगशील किसान, कृषि वैज्ञानिक, उत्कृष्ट तिफनकरी बुवाई करने वाले, कृषि उद्यमी, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और कृषि पत्रकारिता प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक शामिल हैं।
इसके अलावा, डेयरी फार्मिंग, मत्स्य पालन, जैविक खेती, युवा किसान, आदिवासी किसान, और फल उत्पादक जैसे प्रवर्गी में विशेष कृषि कार्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों का नामकरण महाराष्ट्र के उन महान संतों, समाज सुधारकों और कृषि विशेषज्ञों के नाम पर किया जाएगा जिन्होंने ग्रामीण विकास में योगदान दिया है।
पाइंटरचयन समिति और आवेदन प्रक्रियाकिसानों के चयन के लिए राज्य सरकार के जीजामाता कृषि भूषण पुरस्कार से सम्मानित पूर्णिमा सवाई की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय विशेषज्ञों की समिति गठित की गई है। यह समिति 10 मई 2026 तक किसानों के खेतों पर जाकर उनके कार्यों का निरीक्षण करेगी। किसानों को अपने प्रस्ताव ईमेल या व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं।
