नागरिकों ने लिया आरटीआई का ज्ञान, धामणगांव में हुआ जनजागरण अभियान
धामणगांव रेलवे सं. में 18 अप्रैल को आरटीआई जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया। इस शिविर में नागरिकों को सूचना का अधिकार, सेवा गारंटी कानून, श्रम कानून आदि के बारे में जानकारी दी गई।
Dhamangaon Railway Taluka: नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से माहिती अधिकार कार्यकर्ता फेडरेशन द्वारा 18 अप्रैल को शेतकरी भवन में विशेष मार्गदर्शन एवं जनजागरण शिविर लिया गया.
अध्यक्षता मुंबई पनवेल के सुभाष बसवेकरने की. प्रमुख अतिथियों में निलेश केवट, पेंटर बांधकाम कामगार संघटना के अध्यक्ष प्रशांत मेश्राम, सहायक गटविकास अधिकारी योगेश वानखड़े उपस्थित थे. शुरुआत मान्यवरों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई.
कार्यक्रम में अकोला, अमरावती, मोर्शी, वरुड, यवतमाल, नागपुर, दर्यापुर और धामणगांव रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया. इस समय सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, सेवा गारंटी कानून 2015, दप्तर दिरंगाई कानून 2005, श्रम कानून एवं किसानों से जुड़े विषयों पर निलेश केवट, सुभाष बसवेकर और प्रशांत मेश्राम ने विस्तृत मार्गदर्शन दिया.
सम्बंधित ख़बरें
चांदुर रेलवे में नमो गार्डन पर लगा ब्रेक, नगर परिषद के सभी फैसलों पर रोक, विभागीय आयुक्त का बड़ा आदेश
राणा के प्रयासों से मंज़ूर हुई 80 करोड़ की निधि, भातकुली में किया निर्माणाधीन तहसील इमारत का मुआयना
अमरावती जिप में जनसंपर्क कार्यालय की स्थापना दिनेश गाडगे की नियुक्ति
मकान व जनगणना पर बहिष्कार सकल ओबीसी संगठनों की चेतावनी, जनगणना कॉलम में ओबीसी का उल्लेख नहीं
साथ ही आरटीआई का उपयोग करते समय नागरिकों को आने वाली समस्याओं का समाधान भी बताया गया. वक्ताओं ने कहा कि सूचना का अधिकार कानून 2005 का व्यापक प्रचारप्रसार करना शासन की जिम्मेदारी है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी प्रभावी अमलवारी नहीं की जा रही है.
ऐसे में धामणगांव जैसे शहर में इस प्रकार का जनजागरण अभियान चलाना सराहनीय पहल है, जिसकी नागरिकों ने प्रशंसा की. सफल बनाने मनोज सापेकर, धीरज भैसारे, शेख नासिर शेख, विनोद कोष्टी, गोवर्धन ढगे, कैलास ढोले, अमित राजूरकर, चंद्रपाल रंगारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों ने विशेष मेहनत की. अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. संचालन निकिता राऊत तथा आभार नागेश नेमारे ने माना.
