अमरावती में शिवाजी महाराज पर टिप्पणी का विरोध; युकां ने जलाया पोस्टर, ‘प्रहार’ ने एंट्री बैन की मांग
अमरावती में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आक्रोश। युवक कांग्रेस ने विवादित बयान पर उनके पोस्टर जलाए, वहीं प्रहार जनशक्ति पक्ष ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर महाराष्ट्र में उनके प्रवेश पर पाबंदी की मांग की।
Amravati Dhirendra Shastri Controversy News: अमरावती धीरेंद्र शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में दिए गए विवादित बयान के विरोध में शहर युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री का पोस्टर जलाकर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया और विरोध में जोरदार नारे लगाए।
युवक कांग्रेस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में दिया गया बयान महाराष्ट्र की पहचान और लोगों की भावनाओं का अपमान है। ऐसे बयान समाज में दरार पैदा करते हैं, इसलिए आंदोलनकारियों ने मांग की कि संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अमरावती विभागीय प्रभारी अनुराग भोयर, अमरावती विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वैभव देशमुख, युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष राहुल येवले, कार्यकारी अध्यक्ष अनिकेत ढेंगले, बडनेरा विधानसभा अध्यक्ष आशीष यादव, चैतन्य गायकवाड़ शहर जिला उपाध्यक्ष नितिन काले, सौरभ तायडे, गुड्डू हामिद, संदेश जैन, शक्ति दीक्षित, राहुल साबले, आकाश गेडाम, शुभम बाम्बल प्रियल मोहोड, धनंजय बोबड़े, शुभम हिवसे, सूरज खैरे, श्रेयस धर्माले सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
महाराष्ट्र प्रवेश पर बंदी लगाए
महाराष्ट्र के आराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ धीरेंद्र शास्त्री द्वारा की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर प्रहार जनशक्ति पक्ष ने धीरेंद्र शास्त्री का महाराष्ट्र में प्रवेश बंद करने की मांग पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे से ज्ञापन सौंपकर की। महानगर प्रमुख बंटीभाऊ रामटेके के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शास्त्री के खिलाफ तीव्र निषेध व्यक्त किया।
प्रहार जनशक्ति पक्ष के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के बाद प्रहार के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे को ज्ञापन सौंपकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज करने, भविष्य में ऐसी बयानबाजी रोकने के लिए ठोस कानूनी कदम उठाने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता जितू दुधाने, शहर युवक आघाड़ी प्रशांत देशमुख, शहर संगठक श्याम इंगले, जिला महासचिव शेख अकबर, नीलेश लंगोटे, विक्रम शेगोकार, मधुकर भुले, रतन गिरी, शेषराव धुले, मनीष देशमुख, नितिन तायडे, अर्जुन आवटीकर सहित अन्य उपस्थित थे।
