अमरावती के हेड कांस्टेबल ने उठाया आत्मघाती कदम, ट्रैफिक शाखा से तबादले के कुछ दिन बाद ही कर ली आत्महत्या

Amravati Suicide Case: अमरावती के वडाली परिसर की गुरुकृपा कॉलोनी में सिटी कोतवाली में कार्यरत हेड कांस्टेबल अमित खंडारे की आत्महत्या का मामला सामने आया है।
amravati police head constable am it khandare death investigation
अमरावती हेड कांस्टेबल(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Police Constable Death: अमरावती जिले के वडाली परिसर की गुरुकृपा कॉलोनी में बुधवार को सिटी कोतवाली में कार्यरत पुलिस हेड कांस्टेबल अमित उदयभान खंडारे (40) व्दारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई। घटना के बाद फ्रेजरपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अमित खंडारे का 19 जून को ट्रैफिक शाखा से सिटी कोतवाली में तबादला हुआ था। इसके बाद 22 जून को उन्हें पुलिस मुख्यालय में रिफ्रेशर कोर्स के लिए भेजा गया था। वे गुरुकृपा कॉलोनी स्थित मकान की पहली मंजिल पर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनके परिवार में मां सत्यभामा,पत्नी शुभांगी, बेटी अनुष्का (14) और बेटा अद्विक (10) हैं। घटना से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

amravati police head constable am it khandare death investigation
इस्तीफा दो नहीं तो.. बुलढाणा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सरपंच ने दी जान, सुसाइड से पहले बनाए VIDEO ने खोले राज

पुलिसकर्मी की मौत से परिवार में मातम

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह उनकी शिक्षिका पत्नी करीब 7.30 बजे बच्चों के साथ स्कूल के लिए रवाना हुई थीं। उनकी मां मकान के नीचले हिस्से में रहती है, जिसके कारण घर के उपरी हिस्से में अमित अकेले ही थे। ऐसा माना जा रहा है कि सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच उन्होंने पत्नी के स्कॉर्फ से फंदा बनाकर फांसी लगाने का घातक कदम उठाया। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी सामने आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर आवश्यक पंचनामा किया है। फ्रेजरपुरा पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वही घटना की खबर मिलते ही पुलिस आयुक्त राकेश ओला अपने पूरे दल बल के साथ घटना स्थल व शव विच्छेद कक्ष पर परिवार जनों से मिले। उन्होंने मामले को लेकर फ्रेजरपुरा थाने के अधिकारियो को निर्देश भी दिए। वही इस घटना की चर्चा दिन भर शहर के विभिन्न चौराहों पर चलती रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com