इस्तीफा दो नहीं तो.. बुलढाणा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सरपंच ने दी जान, सुसाइड से पहले बनाए VIDEO ने खोले राज

Buldhana Sarpanch Suicide Case: बुलढाणा में संग्रामपुर तहसील के करमोडा गांव के सरपंच दीपक उगले ने प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। उन्होंने आत्महत्या से पहले वीडियो शूट कर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Buldhana Sangrampur Karmoda Sarpanch Deepak Ugale Suicid
बुलढाणा जिले के करमोडा गांव के सरपंच दीपक उगलेसोर्स: सोशल मीडिया
Updated on

Sangrampur Karmoda Sarpanch Deepak Ugale Suicide: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की संग्रामपुर तहसील अंतर्गत आने वाले करमोडा गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव के सरपंच दीपक प्रकाश उगले ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

सुसाइड करने से ठीक पहले सरपंच दीपक प्रकाश उगले ने सोशल मीडिया के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी मौत की वजह और उस शख्स के नाम का खुलासा किया है, जो पिछले तीन सालों से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर बयां किया दर्द

आत्महत्या करने से पहले सरपंच दीपक प्रकाश उगले ने खेत में एक भावुक वीडियो शूट किया। वीडियो में उन्होंने वैभव पाटिल उर्फ 'भैया वरगे' नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपक उगले ने बताया कि वे वैभव पाटिल किए जा रहे उत्पीड़न से पूरी तरह टूट चुके थे और इसी वजह से अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं।

मृतक सरपंच ने आरोप लगाया कि "पिछले तीन साल से वैभव उन पर सरपंच पद से इस्तीफा देने का दबाव बना रहा था। वह बार-बार कहता था, तुम इस्तीफा दो, मुझे सरपंच बनना है। इस्तीफा न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। फोन पर और व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।"

Buldhana Sangrampur Karmoda Sarpanch Deepak Ugale Suicid
पाकिस्तान समर्थित पोस्ट पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन! ठाणे-पालघर से 5 युवक गिरफ्तार, मोबाइल किए जब्त

तामगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

इस मामले में बुलढाणा जिले के तामगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी वैभव वरगे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आत्महत्या से पहले सरपंच द्वारा लगाए गए आरोपों, वीडियो और घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

बुलढाणा जिले के सातपुड़ा पर्वत की तलहटी में बसे करमोडा गांव में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शिंदे कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com