सड़कें खाली करें, वरना होगी FIR दर्ज , यातायात बाधित करने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन, 16 मामले दर्ज
Illegal Parking FIR: अमरावती में अवैध पार्किंग और यातायात बाधा के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, एक ही दिन में 16 FIR दर्ज कर सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
road safety drive (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Police Action: सार्वजनिक सड़कों पर लापरवाही से वाहन, ऑटो रिक्शा और हाथगाड़ियां खड़ी कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने तथा आम नागरिकों की जान को खतरे में डालने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पुलिस थानों में एक ही दिन में कुल 16 मामले दर्ज किए गए हैं। इस विशेष अभियान के तहत सड़क पर अवैध रूप से खड़े चारपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा और हाथगाड़ी चालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के अंतर्गत सीधे अपराध दर्ज किए गए।
भातकुली में दो मामलों में कार्रवाई
भातकुली शहर में सार्वजनिक स्थानों पर दोपहिया वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने के दो मामले सामने आए। दोपहर करीब 12 बजे सार्वजनिक स्टैंड परिसर में शुभम देवमन सखे (25, निवासी कोलीपुरा) ने अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक MH-27-BM-2197) खतरनाक स्थिति में खड़ी की थी। इसी तरह शाम को अक्षय बालू चहाकार (30, निवासी हरताला) ने अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक MH-27-CL-6889) सड़क पर खड़ी कर आवागमन में बाधा डाली। दोनों के खिलाफ भातकुली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
एक ही दिन में व्यापक अभियान
इस विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। शहर में अव्यवस्थित यातायात, बढ़ते सड़क हादसे, अवैध पार्किंग और हाथगाड़ियों से उत्पन्न खतरे को देखते हुए पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़कों पर अतिक्रमण और बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सड़क पर अराजकता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सीधे अपराध दर्ज करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा – भाईंदर: चेना रिवरफ्रंट पर एनजीटी सख्त, 6 सप्ताह में मांगा जवाब
बडनेरा को मिला नया मिनी महापौर, किशोर जाधव ने संभाला पदभार
शिक्षा की सौदेबाजी: ACB के जाल में फंसे भातकुली के 2 कर्मचारी, RTE प्रवेश के लिए 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े
गांजा सेवन करने वाले 5 लोगों पर मामला दर्जगांजा सेवन करने वाले 5 लोगों पर मामला दर्ज
शहर में कई स्थानों पर कड़ी कार्रवाई
बडनेरा पुलिस थाना क्षेत्र में मोहम्मद शाहरुख (ऑटो सड़क पर खड़ा करने) और अब्दुल अकीम (हाथगाड़ी सड़क पर रखने) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। नांदगावपेठ में सतीशकुमार उबरहोडे और विठ्ठल दांडगे पर हाईवे और सार्वजनिक सड़क पर वाहन खड़ा करने की कार्रवाई हुई। गाडगेनगर में रुपेश मुलुनकर के खिलाफ सड़क पर सब्जी की हाथगाड़ी खड़ी करने पर मामला दर्ज किया गया। वहीं नागपुरी गेट चौक में अब्दुल अनीस पर ऑटो रिक्शा सड़क पर खड़ा करने को लेकर कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़े: संपत्ति कर के बोझ से चांदूर रेल्वे के नागरिक परेशान, ब्याज और जुर्माना माफी को लेकर प्रशासन पर बढ़ता दबाव
दर्ज मामलों का विवरण
- भातकुली – 2
- बडनेरा – 2
- नांदगावपेठ – 2
- गाडगेनगर – 1
- नागपुरी गेट – 2
- राजापेठ – 2
- कोतवाली – 2
- खौलापुरी गेट – 3
