Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune पर फिर मंडराया जल संकट, 10 दिन तक बाधित रह सकती है पानी सप्लाई

Water Crisis:पुणे में एक बार फिर जल संकट गहराने लगा है। पवना डैम से चिखली जल शोधन केंद्र तक जाने वाली पाइपलाइन फटने से शहर के कई हिस्सों में 8 से 10 दिनों तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने की आशंका है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 01, 2026 | 04:43 PM

जल संकट (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune News In Hindi: पुणे शहर एक बार फिर गंभीर जल संकट की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। पुणे महानगरपालिका के चिखली जल शोधन केंद्र को पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन में बड़े पैमाने पर रिसाव होने से शहर के कई हिस्सों में अगले 8 से 10 दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रहने की आशंका जताई जा रही है।

मनपा अधिकारियों के अनुसार, पवना डैम से चिखली जल शोधन केंद्र तक पानी लाने वाली 700 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन रावेत इलाके के पास एक नाले में अचानक फट गई। पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बहकर व्यर्थ जा रहा है, जिससे जल संकट और गहरा सकता है।

मरम्मत कार्य में आ रही तकनीकी बाधाएं

पाइपलाइन जिस स्थान पर फटी है, वह इलाका मरम्मत के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। नाले में पानी का तेज बहाव होने के कारण मशीनरी और कर्मचारियों को मौके तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। मनपा प्रशासन का कहना है कि तकनीकी समस्याओं के चलते मरम्मत कार्य अपेक्षा से अधिक समय ले सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

जलापूर्ति योजना को मिली रफ्तार, खात रोड पर काम शुरू; फरवरी अंत तक परियोजना पूर्ण होने की उम्मीद

Best Livable City In India: बेंगलुरु को पीछे छोड़ पुणे बना नंबर-1, महाराष्ट्र के चार शहर टॉप-10 में

अकोला मनपा: बाजार वसूली ठेके में उलझा प्रशासन, 2 करोड़ से 1.5 करोड़ की राशि पर भी नहीं मिल रहे ठेकेदार

भंडारा जिले में धान खरीदी की अवधि दो माह बढ़ी, भुगतान संकट गहराया; 83 हजार किसानों के 750 करोड़ रुपये अटके

युद्धस्तर पर काम शुरू

हालांकि, जल आपूर्ति विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। अतिरिक्त पंपिंग और वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को होने वाली परेशानी को कम किया जा सके।

ये भी पढ़ें :- Best Livable City In India: बेंगलुरु को पीछे छोड़ पुणे बना नंबर-1, महाराष्ट्र के चार शहर टॉप-10 में

नागरिकों से पानी बचाने की अपील

मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में पानी का संयमित उपयोग करें। अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन की स्थिति को देखते हुए जल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य होने में कम से कम 10 दिन का समय लग सकता है।

Pune water crisis main pipeline burst chikhali plant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 04:43 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.