प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को मिलेगा 50 हजार रुपये अतिरिक्त अनुदान, घरों पर लगेंगे सोलर सिस्टम

Amravati PM Awas Yojana: अमरावती जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को अब 1 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगाने के लिए 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी।
amravati pm awas yojana solar system subsidy 50000 rural housing
Rural Housing Scheme (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Solar Energy Scheme: ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के चरण 2 तथा वर्ष 202425 के लाभार्थियों के घरों पर 1 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना से अमरावती जिले के 66 हजार 153 घरों को लाभ मिलने की संभावना है। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। अब राज्य सरकार ने इसमें अतिरिक्त 50 हजार रुपये जोड़कर ग्रामीण परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का निर्णय लिया है।

घरकुल लाभार्थियों को 50 हजार रुपये अतिरिक्त सहायता

अतिरिक्त राशि में से 35 हजार रुपये घरकुल के पूरक कार्यों तथा 15 हजार रुपये सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने के लिए दिए जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार लाभार्थियों को अपने घर की छत पर 1 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। संबंधित विभाग द्वारा निरीक्षण और सत्यापन के बाद सौर प्रणाली चालू होने पर ही अतिरिक्त अनुदान जारी किया जाएगा। इस योजना से ग्रामीण परिवारों का बिजली खर्च कम होगा, हरित ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति मिलेगी।

योजना एक नजर में

विवरण जानकारी
लाभार्थी घरकुल 66,153
सौर ऊर्जा क्षमता 1 किलोवाट
अतिरिक्त आर्थिक सहायता ₹50,000
मूल आवास अनुदान ₹1.20 लाख
सौर प्रणाली हेतु सहायता ₹15,000
पूरक निर्माण कार्य हेतु सहायता ₹35,000
Navbharat Live
navbharatlive.com