अमरावती: राजापेठ गांधी चौक में मनपा का प्लास्टिक विरोधी अभियान, 25 दुकानों की जांच
Amravati News: राजापेठ गांधी चौक में मनपा के विशेष अभियान में 25 प्रतिष्ठानों की जांच हुई। डस्टबिन न होने पर दो दुकानों पर कुल 2,000 रुपये जुर्माना लगाया गयाऔर प्लास्टिक उपयोग पर कार्रवाई की गई
- Written By: रूपम सिंह
अमरावती प्लास्टिक ड्राइव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Amravati Plastic News In Hindi: मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक तथा अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक के निर्देशानुसार, वैद्यकीय अधिकारी (स्वच्छता) डा.अजय जाधव और सहायक आयुक्त (जोन क्रमांक-2) भूषण पुसतकर के मार्गदर्शन में जोन क्रमांक-2, राजापेठ अंतर्गत गांधी चौक परिसर में प्लास्टिक जब्ती एवं दंडात्मक कार्रवाई का विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान कुल 25 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में संबंधित प्रतिष्ठानों में कपड़े और कागज की थैलियों के साथ-साथ 51 माइक्रोन से अधिक मोटाई वाले प्लास्टिक के उपयोग की जानकारी सामने आई।
2 प्रतिष्ठानों पर लगाया गया 2,000 रुपये का जुर्माना
जांच के दौरान दो प्रतिष्ठानों में डस्टबिन उपलब्ध नहीं पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की गई। इसमें नरेश कुकरेजा पर 1,000 रुपये तथा सोनू ट्रेडर्स पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 2,000 रुपये (दो हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर मनपा: 3 दिन में फाइल क्लियर, वरना जवाब देना होगा; आयुक्त अमोल येडगे, ई-ऑफिस से प्रशासन में आएगी तेजी
Pune Waste Management: हर दिन निकल रहा 2,700 टन वेस्ट, मनपा ने 27 प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट्स से संभाला मोर्चा
भंडारा बनेगा डस्टबिन मुक्त शहर, सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई
नागपुर मनपा में सत्ता पक्ष को भनक लगे बिना एजी कंपनी ने बदला नाम; नई पहचान के साथ गुपचुप शुरू किया कचरा संकलन
ये भी पढ़े: मेलघाट के आदिवासी इलाकों तक पहुंची स्मार्ट रूफटॉप सोलर स्कीम, महावितरण का जागरूकता अभियान शुरू
इस अभियान में प्लास्टिक निर्मूलन नोडल अधिकारी विनोद टांक, स्वास्थ्य निरीक्षक धनिराम कलोसे, मनीष हडाले, शक्ति पिवाल एवं शैलेश डोंगरे उपस्थित थे।
