Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में ‘नजर’ से बचाने के लिए माता-पिता ने ही बेटी को किया गंजा, 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

Amravati Crime News: अमरावती जिले में एक 16 वर्षीय लड़की के माता-पिता ने उसकी सुरक्षा के नाम पर उसका सिर मुंडवा दिया। यह घटना मानसिकता का आईना है, जहां लड़की की आजादी को सीमित कर दिया जाता है।

  • Author By Sunyanan Pathak | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 25, 2026 | 05:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati FIR against Parents News: अमरावती जिले में एक 16 साल की एक लड़की के मातापिता ने उसकी सुरक्षा के नाम पर उसका सिर मुंडवा दिया और उसे घर में कैद कर दिया। मातापिता को शक था कि एक लड़का उस पर गलत नजर रखता है।

इस मामले में लड़की ने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद वरूड पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना केवल एक परिवार की सोच नहीं बल्कि उस मानसिकता का आईना है जहां लड़की की आजादी को सीमित कर देना ही समाधान समझ लिया जाता है। सवाल यह है कि क्या किसी की नजर से बचाने के लिए बेटी की पहचान, उसका आत्मसम्मान और उसकी स्वतंत्रता छीन लेना सही ठहराया जा सकता है।

वरूड में एक नाबालिग लड़की ने खुद अपने मातापिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की का आरोप है कि उसे जबरन गंजा किया गया और घर में बंद रखा गया। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मातापिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

अब शादी के कार्ड पर लिखनी होगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि? महाराष्ट्र सरकार ले सकती है फैसला, जानें क्या है वजह

पालघर: नायगांव फ्लाईओवर से 70 फीट नीचे पानी में गिरी 15 वर्षीय किशोरी, देवदूत बनकर आए मछुआरे ने बचाई जान

भंडारा में भीषण गर्मी का प्रकोप: पारा 43 डिग्री के पार, क्या इस बार टूटेगा 46 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड?

गड़चिरोली में उद्योग-अकादमिक समन्वय से बढ़ेंगे रोजगार अवसर, कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

पुलिस जांच में क्या सामने आया पीड़िता एक 16 वर्षीय छात्रा है। उसके मातापिता को शक था कि एक लड़का उस पर गलत नजर रख रहा है और उसका पीछा करता है। उन्होंने पहले बेटी को उस लड़के के खिलाफ शिकायत करने को कहा, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने खुद ही एक कठोर फैसला ले लिया।

मातापिता का मानना था कि लड़की की सुंदरता और खासकर उसके बाल ही उस लड़के को आकर्षित कर रहे हैं। इसी सोच के चलते उन्होंने बेटी के बाल काट दिए और उसे घर में रहने के लिए मजबूर किया। लड़की ने इसका विरोध किया, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद उसने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Amravati parents shave daughter head security fear fir registered 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 05:15 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.