- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Online Trading Fraud Ajay Gaur Scam 22 Lakh Case
अमरावती में बड़ा ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम, 25% रिटर्न के लालच देकर उड़ाए 22.68 लाख
Amravati News: अमरावती में अंजनगांव सुर्जी के अजय गौर से फेसबुक लिंक के जरिये SCSI नामक ट्रेडिंग ग्रुप ने 22.68 लाख की ऑनलाइन ठगी की। 25% रिटर्न के लालच में निवेश कराया गया।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Trading Fraud: अमरावती के अंजनगांव सुर्जी के गणपतिनगर निवासी अजय सुखलाल गौर (52) के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने 22 लाख 68 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उन्होंने मामले की शिकायत अंजनगांव सुर्जी पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में अजय गौर ने बताया कि वह 30 सितंबर 2025 को फेसबुक पर आए एक लिंक के माध्यम से SCSI नामक प्रोफेशनल ट्रेडिंग ग्रुप से जुड़े थे। ग्रुप की गतिविधियां देखने और कुछ सदस्यों से बातचीत करने के बाद, उनका संपर्क ग्रुप की को-ऑर्डिनेटर यालीनी गुना से हुआ।
यालीनी ने उनका रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाया और एक इन्वेस्टर एप की लिंक भेजकर लॉगिन करवा दिया। शुरुआत में अजय ने कम राशि निवेश की और कुछ मुनाफा निकाल भी लिया। इससे उनका विश्वास बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
टीपू सुल्तान चौक का नाम बदलने से लेकर क्लस्टर रद्द करने तक के मुद्दे चर्चा में, 18 फरवरी की आमसभा में टकराव तय
यवतमाल कीटनाशक कांड की यादें ताजा: 63 मौतों के बाद भी नहीं जागी सरकार, घातक कीटनाशक बाजार में अब भी मौजूद
यवतमाल CEO मंदार पत्की का कड़ा अल्टीमेटम: निंगनूर में 1 मई तक हर हाल में हो घरकुलों का गृहप्रवेश
400 करोड़ के कंटेनर कांड में नया मोड़, फरियादी ने SIT प्रमुख पर लगाए मारपीट के आरोप, हाईकोर्ट जाने की तैयार
एक दिन में 25% रिटर्न का लालच
बाद में यालीनी ने उन्हें ओटीसी शेयर प्लान में निवेश करने को कहा, जिसमें एक दिन में 25% रिटर्न का लालच दिया गया। संदेह होने पर अजय ने ग्रुप की एक महिला सदस्य से बात की। उसने ने खुद को सफल निवेशक बताते हुए विड्रॉल रसीदें साझा कीं। इस पर विश्वास कर अजय ने और पैसा जमा किया।
उन्होंने 28 अक्टूबर 2025 को OTC शेयर खरीदे और अगले दिन बेचने का निर्णय लिया। लेकिन अचानक आईपीओ प्लान लाने की बात कहकर उनका पूरा पैसा ऑटोमैटिक रूप से आईपीओ में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें अन्य कंपनी के शेअर खरीदी करने और बेचने के बारे में बताया गया।
यह भी पढ़ें:- ’10 हजार में लोकतंत्र बिकता है, ये बिहार में दिखता है’, संजय राउत ने दिखाया आईना
ऐसे हुआ ठगी का खुलासा
अजय ने जब 7 नवंबर को शेयर बेचने की अनुमति मांगी तो उन्हें वेट करने को कहा गया। इसके बाद उन्होंने विड्रॉल रिक्वेस्ट डाली, तो वह रिजेक्ट हो गई। इसके बाद उन्होंने यालीनी गुना से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह एक सुनियोजित ऑनलाइन ठगी हुई है। जिसकी शिकायत अंजनगांवसुर्जी थाने में दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Amravati online trading fraud ajay gaur scam 22 lakh case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टीपू सुल्तान चौक का नाम बदलने से लेकर क्लस्टर रद्द करने तक के मुद्दे चर्चा में, 18 फरवरी की आमसभा में टकराव तय
Feb 16, 2026 | 04:47 PMयूक्रेन जंग में शहीद सैनिकों के परिवारों को किम जोंग उन का तोहफा, प्योंगयांग में बनी आलीशान ‘सइपियोल स्ट्रीट’
Feb 16, 2026 | 04:46 PMयवतमाल कीटनाशक कांड की यादें ताजा: 63 मौतों के बाद भी नहीं जागी सरकार, घातक कीटनाशक बाजार में अब भी मौजूद
Feb 16, 2026 | 04:46 PMT20 WC: भारत से एकतरफा अंदाज में हारने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सुपर-8 से हो सकता है बाहर, जानें समीकरण
Feb 16, 2026 | 04:41 PMयवतमाल CEO मंदार पत्की का कड़ा अल्टीमेटम: निंगनूर में 1 मई तक हर हाल में हो घरकुलों का गृहप्रवेश
Feb 16, 2026 | 04:39 PMवेलेंटाइन डे पर गुरु की मर्यादा तार-तार, सातारा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक पर FIR दर्ज
Feb 16, 2026 | 04:35 PMT20 World Cup में भारत ने पाक को चटाई धूल, अनुपम खेर से लेकर अजय-अर्जुन तक ने दी बधाई, देखें सोशल मीडिया पोस्ट
Feb 16, 2026 | 04:34 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM











