-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati News 6 Year Old Girl Student Met With An Accident After Getting Off The School Bus Accused Driver Arrested
Amravati News: स्कूल बस से उतरते ही 6 साल की छात्रा हुई हादसे का शिकार, आरोपी चालक गिरफ्तार
School Bus Driver Arrested: अमरावती के रिद्धपुर में स्कूल बस से उतरकर घर जा रही 6 वर्षीय छात्रा ईश्वरी रवींद्र ठाकरे बस की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

रिद्धपुर स्कूल बस हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Riddhapur School Bus Accident: चांदुर बाजार तहसील के रिद्धपुर में स्कूल बस से उतरकर अपनी घर की ओर जा रही छात्रा बस चालक की लापरवाही से सामने के पहिये में आ गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा का नाम ईश्वरी रवींद्र ठाकरे 6, रिद्धपुर है। यह घटना शुक्रवार की सुबह घटित हुई। इस घटना से परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। चालक ने बिना देखे बढ़ा दी बस पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा ईश्वरी चांदुर बाजार स्थित आनंद प्राइमरी स्कूल में कक्षा पहली में पढ़ती थी।
दोपहर लगभग 11.30 बजे स्कूल समाप्त होने के बाद वह स्कूल बस क्र। एमएच 27/ ए 9763 से रिद्धपुर पहुंची थी। रिद्धपुर पुलिस चौकी के पास बाजार चौक में चालक अक्षय रामदास पुंडसंगे ने बस रोकी। बस से ईश्वरी सहित चार बच्चे उतरे। जैसे ही ईश्वरी अपने घर की तरफ जाने लगी, चालक ने लापरवाही बरतते हुए बिना देखे बस आगे बढ़ा दी। जिससे बस का सामने वाला पहिया मासूम ईश्वरी के सिर को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद छात्रा को उसी बस से चांदुर बाजार ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्लीनर न होना बनी दुर्घटना की वजह
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल बस में कोई भी क्लीनर मौजूद नहीं था। चालक स्वयं ही सीट पर बैठकर बच्चों को उतरने के लिए कह रहा था। यदि बस में क्लीनर होता, तो वह बच्चों को सुरक्षित उतारने में मदद करता और यह बड़ा हादसा टल सकता था। बताया जा रहा है कि यह बस दाभेरी के इंगोले नामक व्यक्ति की है। अस्पताल परिसर में कड़ा घटना के बाद आरोपी चालक अक्षय पुंडसंगे ने खुद चांदुर बाजार थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद शिरखेड पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
कालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
Wardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
आक्रोशित अभिभावक और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे
घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित अभिभावक और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के आदेश पर थानेदार आधारसिंह सोनोने ने अस्पताल परिसर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया।
ये भी पढ़े: प्रशांत किशोर की एंट्री से पहले NCP में भगदड़! सुनेत्रा पवार संग बैठक के बाद पार्टी में अंदरूनी खटपट तेज
उपविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी, शिरखेड थानेदार ईश्वर वर्गे, नीतेश वाघ और खुफिया विभाग के वैभव घोगरे ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर अक्षय के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। तनाव की स्थिति को देखते हुए अंतिम संस्कार के समय स्ट्राइकिंग फोर्स को तैनात किया गया था।
Amravati news 6 year old girl student met with an accident after getting off the school bus accused driver arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
Aug 08, 2026 | 08:39 PMसुप्रीम कोर्ट पहुंची JPSC परीक्षा धांधली की गूंज, CBI जांच और पेपर रद्द करने की मांग वाली याचिका दाखिल
Aug 08, 2026 | 08:26 PMयश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 08:15 PMभालू बनकर घूमने पर मिलेंगे 14 लाख रूपये, चिड़ियाघर में निकली अजीबोगरीब वैकेंसी, जानें क्या है शर्त
Aug 08, 2026 | 08:06 PMमुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
Aug 08, 2026 | 08:02 PM‘टोरंटो में बर्तन मांजने का कितना मिलता है?’ झारखंड की रैचेल ने मजेदार अंदाज में दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल
Aug 08, 2026 | 07:50 PMपहाड़ों में बच्चों का अनोखा क्रिकेट मैच, डोगेश भाइयों ने संभाली फील्डिंग और कीपिंग, पकड़ा शानदार कैच
Aug 08, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













