शादी के तीन महीने बाद ही उजड़ गया परिवार, वरुडा हाईवे पर बस की टक्कर से पति-पत्नी की मौत
Amravati Road Accident News:अमरावती के बडनेरा थाना क्षेत्र में वरुडा नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने लक्जरी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।
Badnera accident (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Newlywed Couple Death News: अपनी नई जिंदगी के सपने संजोकर महज तीन महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे एक जोड़े को काल ने छीन लिया। बडनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत वरुडा नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात हुई दुर्घटना में पतिपत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
बस ने एक्टिवा को मारी टक्करपुलिस सूत्रों के अनुसार पुरण कौशल कोठार 21 और उनकी पत्नी वैष्णवी अपनी एक्टिवा क्र।एमएच 27/सीई 0291 से बडनेरा के पवन नगर इलाके से अपने पैतृक गांव पाला दाभा जा रहे थे। जब वे वरुडा फाटा के पास नेशनल हाईवे पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही लक्जरी बस क्र।एमएच 37/ डब्ल्यू 8111 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पतिपत्नी सड़क पर दूर जा गिरे।
पुरण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
स्थानीय नागरिकों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और 108 एम्बुलेंस के जरिए उन्हें जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुरण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में 25.81 लाख मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन, विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए निर्वाचन विभाग तैयार
अवैध रेत तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोबरवाही पुलिस ने रेत से भरा ट्रैक्टर किया जब्त
एसटी की ‘जहां चाहें वहां यात्रा’ योजना बनी यात्रियों की पसंद, भंडारा में 291 यात्रियों ने उठाया लाभ
खरीफ सीजन के लिए अकोला में कपास बीजों की बिक्री शुरू, किसानों के लिए उपलब्ध कराए गए 2.76 लाख बीज पैकेट
ये भी पढ़े: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में ‘बिना वेतन के अधिकारी’ बन रहे नगरसेविकाओं के रिश्तेदार, कर्मचारियों में नाराजगी
परिजनों का रोरोकर बुरा हाल
तीन महीने पहले ही बड़े उत्साह के साथ दोनों का विवाह हुआ था। अस्पताल में परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था। बडनेरा पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित लक्जरी बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने के मामले में चालक पर मामला दर्ज किया है।
