Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में 25.81 लाख मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन, विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए निर्वाचन विभाग तैयार

Amravati Voter Verification News: अमरावती जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 25.81 लाख मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। यह अभियान जून से अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 15, 2026 | 07:58 PM

Voter Verification (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Special Intensive Revision Campaig News: भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तीसरे चरण की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण अभियान में महाराष्ट्र के अमरावती जिले को भी शामिल किया गया है। इसके तहत जिले के लगभग 25 लाख 81 हजार 722 मतदाताओं के विवरण का जमीनी स्तर पर प्रत्यक्ष सत्यापन किया जाएगा।

जून से अक्टूबर तक चलेगा अभियानवर्तमान जनगणना कार्यों और क्षेत्रीय मशीनरी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इस अभियान का शेड्यूल तैयार किया गया है। यह प्रक्रिया जून से शुरू होकर अक्टूबर में होगी। अभियान की मुख्य जिम्मेदारी बूथ स्तर के अधिकारियों पर होगी, जो प्रत्येक मतदाता के घर जाकर उनके विवरण की पुष्टि करेंगे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट भी इस प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।

तैनात की गई विशाल मशीनरी

इस व्यापक कार्य के लिए जिला प्रशासन ने भारी संख्या में जनशक्ति तैनात की है। पूरे जिले में कुल 2,682 मतदान केंद्र, 225 पर्यवेक्षक और 2,682 बीएलओ इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मुस्तैद रहेंगे। अभियान का महत्वपूर्ण कार्यक्रम 20 से 29 जून 2026 बीएलओ का प्रशिक्षण और प्रारंभिक तैयारी। 30 जून से 29 जुलाई 2026 निर्वाचन टीम द्वारा घरघर जाकर प्रत्यक्ष सत्यापन। 5 अगस्त 2026 प्रारंभिक मसुदा मतदाता सूची का प्रकाशन।5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 दावों और आपत्तियों को दर्ज करने की अवधि। 7 अक्टूबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

सम्बंधित ख़बरें

अवैध रेत तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोबरवाही पुलिस ने रेत से भरा ट्रैक्टर किया जब्त

एसटी की ‘जहां चाहें वहां यात्रा’ योजना बनी यात्रियों की पसंद, भंडारा में 291 यात्रियों ने उठाया लाभ

खरीफ सीजन के लिए अकोला में कपास बीजों की बिक्री शुरू, किसानों के लिए उपलब्ध कराए गए 2.76 लाख बीज पैकेट

अधूरे हाईवे निर्माण से हादसे का खतरा बढ़ा, पवनी-भंडारा NH-247 पर सड़क किनारे गहरी दरारें

ये भी पढ़े: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में ‘बिना वेतन के अधिकारी’ बन रहे नगरसेविकाओं के रिश्तेदार, कर्मचारियों में नाराजगी

राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने की अपील

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष येरेकर ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने आधिकारिक एजेंट नियुक्त करने की अपील की। उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिवाजी शिंदे के अनुसार इस सहयोग से मतदाता सूची से दोहरे नाम हटाने, मृत व्यक्तियों के नाम काटने और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया अधिक सटीक और पारदर्शी बनेगी।

Amravati special voter verification drive 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 07:34 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra
  • SIR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.