4 नवजात सुरक्षित लेकिन 2 का अब तक कोई सुराग नहीं! अमरावती पुलिस ने मनपा से मांगा 14 साल का रिकॉर्ड

Four Babies Recovered: अमरावती में मानव तस्करी, अत्याचार और पॉक्सो से जुड़े मामले की जांच में नवजात बच्चों की कथित अवैध खरीद-फरोख्त और अदला-बदली का बड़ा खुलासा हुआ है।
amravati newborn baby trafficking case six children
अमरावती नवजात तस्करी मामला(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • डॉ. वैशाली भोजने और उनके पति प्रफुल्ल भोजने पर 2014 से 2026 के बीच छह नवजात बच्चों की कथित अवैध खरीद-फरोख्त का आरोप।

  • पुलिस ने चार बच्चों को सुरक्षित बरामद किया, जबकि दो नवजात बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

  • मामले में भोजने दंपति समेत अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Amravati Newborn Trafficking Case: मानव तस्करी, अत्याचार और पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में 11 नवंबर से गिरफ्तार डॉ. वैशाली भोजने और उसके पति प्रफुल्ल भोजने को 10 दिनों की पुलिस हिरासत के बाद 21 नवंबर को जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में दंपति ने वर्ष 2014 से 2026 के बीच बिचौलियों की मदद से छह नवजात बच्चों की कथित रूप से अवैध खरीद-फरोख्त और अदला-बदली करने की चौंकाने वाली जानकारी दी है।

इनमें से चार बच्चों को फ्रेजरपुरा पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि अन्य दो बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, उनकी तलाश में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 18 अक्टूबर को फ्रेजरपुरा थाने में दर्ज इस मामले में अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या 13 हो गई है। रेस्क्यु चार बच्चों में इस प्रकरण की मूल सरदार आर अचलपुर साढ़े 17 वर्षीय पीड़ित नाबालिग का बच्चा भी शामिल है।

नाबालिग लड़का भी पुलिस ने हिरासत में

अन्य तीन बच्चों को अमरावती, वर्धा और अकोला जिले के तीन दंपतियों के पास से बरामद किया गया। जिनकी डीएनए जांच की प्रक्रिया चल रही है। इस मामले में भोजने दंपति के अलावा बच्चों को खरीदने वाले तीन दंपति, दलाल निर्मल सरदार, डफरीन अस्पताल की संविदा महिला कर्मचारी संगीता, मध्यस्थ महिला मेरी उर्फ प्रतिभा और नाबालिग पीड़िता को डॉ. भोजने तक पहुंचाने वाले डॉ. मयूर दांडगे को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पीड़िता को गर्भवती करने वाले साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

amravati newborn baby trafficking case six children
काला चश्मा, स्टाइलिश लुक और ये रौब... यवतमाल के रुद्रांश का सोशल मीडिया पर जलवा, वीडियो को मिले 11 करोड़ व्यूज

मनपा से मांगा 14 साल का रिकॉर्ड

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि डॉ. भोजने ने तीन बच्चों का जन्म अपने अस्पताल में होने की बात दर्शाकर महानगरपालिका से उनके जन्म प्रमाणपत्र बनवाए थे। फ्रेजरपुरा पुलिस ने अब मनपा के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग से इन प्रमाणपत्रों को जारी करने के आधार और संबंधित दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी मांगी है।

इसके अलावा भोजने मैटरनिटी एंड सोनोग्राफी सेंटर से संबंधित पिछले 13 से 14 वर्षों का पूरा रिकॉर्ड भी तलब किया गया है। फिलहाल इस मामले की प्रमुख मध्यस्थ मेरी, संगीता, दलाल निर्मल सरदार और अचलपुर तहसील का एक दंपति पुलिस कस्टड़ी में है।

amravati newborn baby trafficking case six children
महाराष्ट्र मौसम अपडेट: नवंबर के आखिरी हफ्ते में शुष्क रहेगा मौसम; मुंबई में पारा 36°C, नागपुर में 15°C तक गिरा

महिला कर्मचारी और परिचायिका की अहम भूमिका

डॉ. वैशाली भोजने के बयान के बावजूद शेष दो नवजात बच्चों का सौदा किन लोगों के साथ किया गया और वर्तमान में वे कहां है, इसकी ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। इसी सिलसिले में सोमवार को मेरी उर्फ प्रतिभा से पूछताछ की गई और उसका बयान दर्ज किया गया। जांच में सामने आया है कि बच्चों की अधिकांश खरीद-फरोख्त में डॉ. भोजने के यहां काम करने वाली महिला कर्मचारी और परिचारिका मेरी की अहम भूमिका थी।