अमरावती नवजात शिशु बिक्री: डेढ़ लाख तक होता था सौदा, भोजने दंपति के बयान के बाद पुलिस कस्टडी रवाना

Amravati Doctor Couple Arrest: अमरावती के फ्रेजरपुरा थाने में दर्ज नवजात शिशु को बेचने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार भोजने दंपति की पुलिस कस्टडी अदालत ने 20 नवंबर तक चार दिन बढ़ा दी है।
amravati newborn baby sale case doctor couple police custody
अमरावती डॉक्टर दंपति गिरफ्तार(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अमरावती के फ्रेजरपुरा थाने में नवजात शिशु को बेचने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार डॉ. वैशाली भोजने और प्रफुल भोजने की पुलिस कस्टडी चार दिन बढ़ा दी गई है।

  • सोमवार 16 नवंबर को अदालत ने दोनों आरोपियों को 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया।

  • पुलिस ने जांच के दौरान भोजने दंपति की कार और मोबाइल जब्त किए हैं। साथ ही डॉ. भोजने के हस्ताक्षरों के नमूने भी लिए गए हैं।

Amravati Newborn Baby Sale Case: अमरावती जिले के फ्रेजरपुरा थाने में नवजात शिशु को बेचने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार डॉ. वैशाली भोजने व प्रफुल भोजने का सोमवार 16 नवंबर को पीसीआर खत्म हुआ। जिसके चलते दोनों को सोमवार को फिर से अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें और चार दिन यानि 20 नवंबर तक पुलिस कस्टडी सुनाई है।

भोजने दंपति से इन चार दिनों में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने भी पूछताछ की। लेकिन वह अपने बयान अदल-बदलकर बताने की जानकारी सूत्रों से मिली है। साथ ही जांच के दौरान, डॉ. भोजने ने पिछले बारह सालों में छह नए जन्मे बच्चों को बेचने की बात कबूल की है। यह चौंकाने वाला खुलासा पुलिस के बयान में हुआ है।

amravati newborn baby sale case doctor couple police custody
छत्रपति संभाजीनगर में लाख की लॉटरी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप; Video वायरल करने की धमकी

पचास हज़ार से डेढ़ लाख तक का सौदा

पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक, डॉ. वैशाली भोजने ने पिछले बारह सालों में छह नए जन्मे बच्चों को गैर-कानूनी तरीके से दूसरे परिवार को बेचा है। जांच में पता चला है कि बच्चों को गोद लेने या खरीदने वालों से पचास हज़ार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की रकम ली जा रही है। इस गंभीर घटना ने अमरावती के मेडिकल और सोशल सेक्टर में बड़ी हलचल मचा दी है।

कार और मोबाइल ने जब्त

जानकारी के अनुसार भोजने दंपति की कार और मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए है। साथ ही भोजने के हस्ताक्षर के नमूने लिए गए है। 18 अक्टूबर 2026 को नाबालिग पीडिता ने फ्रेजरपुरा थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके एक नाबालिग आरोपी से प्रेमसंबंध थे, जिसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध होने से वह गर्भवती हो गई। जब वह डॉ. वैशाली भोजने के अस्पताल गई तब पांच माह की गर्भवती होने की बात सामने आई।

amravati newborn baby sale case doctor couple police custody
नासिक में बढ़ी ठंड, 13.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा! 12 दिनों में न्यूनतम तापमान में आई 9 डिग्री की गिरावट

अबॉर्शन करने की मनाई

तब डॉ. भोजने ने अबॉर्शन करने की मनाई की और हमारे पास एक संस्था है जो बच्चों को अडॉप्ट करती है, ऐसा कहा। जिससे थाने में शिकायत भी नहीं होगी और बदनामी नहीं होगी, ऐसा महिला डॉक्टर ने कहा। जिसके कहे अनुसार 15 अकटूबर को नाबालिग की इसी अस्पताल में प्रसूति हुई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद 16 अक्टूबर को पीडिता अपने घर चली गई। इस समय उसे दो महिला से जानकारी मिली कि उसके बच्ची की साढे तीन लाख में बिक्री होनेवाली है, जिसके बाद पीडिता व उसकी मां डॉक्टर के पास पहुंचे।

बदल-बदलकर दे रहे बयान

जहां नवजात शिशु की कस्टडी को लेकर विवाद पैदा हो गया। जिसके बाद मामले की शिकायत फ्रेजरपुरा थाने में हुई थी। पुलिस कस्टडी में चार दिन रहने के बावजूद वह अपने बयान बदल-बदलकर बता रहे है, ऐसी जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है। दंपति ने अभी तक किसी भी प्रकार का बात कबूल नहीं की है, जिससे पुलिस की परेशानी और बढ़ गई है। चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लग पाया है, जिससे पुलिस का सिरदर्द बढता जा रहा है।