काला चश्मा, स्टाइलिश लुक और ये रौब... यवतमाल के रुद्रांश का सोशल मीडिया पर जलवा, वीडियो को मिले 11 करोड़ व्यूज

Yavatmal Little Star: महाराष्ट्र के यवतमाल के वाघापुर निवासी 23 माह के रुद्रांश मंगेश सिसोदिया ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को महज 8 दिनों में 11 करोड़ व्यूज मिले हैं।
yavatmal 23 month old rudransh viral video 11 crore views
यवतमाल का नन्हा रुद्रांश(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यवतमाल के वाघापुर निवासी 23 माह के रुद्रांश मंगेश सिसोदिया ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

  • महज 8 दिनों में वीडियो को 11 करोड़ व्यूज और करीब 90 लाख लाइक्स मिले हैं।

  • दीपावली के दौरान परिवार दोपहिया वाहन खरीदने होंडा शोरूम पहुंचा था, जहां स्कूटर के सामने रुद्रांश ने काला चश्मा और स्टाइलिश कपड़ों में खास पोज दिया।

Yavatmal Viral Video: किसी का अनोखा अंदाज, आत्मविश्वास और मासूमियत भी लाखों-करोड़ों लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है। इसका ताजा उदाहरण यवतमाल के वाघापुर परिसर में रहने वाला महज 23 माह का नन्हा रुद्रांश मंगेश सिसोदिया ठाकुर है। रुद्रांश का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महज आठ दिनों में इस वीडियो को 11 करोड़ लोगों ने देखा, जबकि 90 लाख लोगों ने इसे पसंद किया है। रुद्रांश का जन्म यवतमाल के वाघापुर परिसर में एक सामान्य परिवार में हुआ है। उसके पिता मंगेश सिसोदिया ठाकुर एक निजी वाई-फाई कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां भी निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। दीपावली के अवसर पर ठाकुर परिवार दोपहिया वाहन खरीदने के लिए यवतमाल के होंडा शोरूम पहुंचा था।

नन्हे रुद्रांश की तारीफ

इसी दौरान शोरूम में सजाकर रखी गई नई स्कूटर के सामने रुद्रांश ने एक खास अंदाज में पोज दिया। आंखों पर काला चश्मा, आकर्षक कपड़े, कंधों पर सस्पेंडर और दोनों हाथ जेब में डालकर खड़े रुद्रांश का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों को खूब पसंद आया। इतनी कम उम्र में उसका आत्मविश्वास और कैमरे के सामने सहज अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। परिवार ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद यह देखते ही देखते वायरल हो गया। देशभर से लोग नन्हे रुद्रांश की तारीफ कर रहे हैं।

yavatmal 23 month old rudransh viral video 11 crore views
युवाओं की खुली किस्मत! छत्रपति संभाजीनगर में 16,352 को रोजगार, मिला 1,527Cr का BUSINESS LOAN; ऐसे चमकी जिंदगी

रौबदार अंदाज की चर्चा

रुद्रांश की मां निशा ठाकुर ने बताया कि परिवार दोपहिया वाहन खरीदने के लिए शोरूम गया था। ई वहां सहजता से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसे करोड़ों लोगों ने देखा। बेटे को मिल रहे प्यार और प्रशंसा से उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। रुद्रांश के अनोखे लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने उसे 'छोटा डॉन' तो किसी ने 'कंपनी का नया चेयरमैन' तक कह दिया है। उसके इस रौबदार अंदाज की चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

yavatmal 23 month old rudransh viral video 11 crore views
नासिक में बढ़ी ठंड, 13.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा! 12 दिनों में न्यूनतम तापमान में आई 9 डिग्री की गिरावट

उम्मीद नहीं थी कि वायरल को इतना बड़ा प्रतिसाद मिलेगा

रुद्रांश के मामा यश चिंचोलकर ने बताया कि उन्होंने अचानक रुद्रांश का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इस वीडियो को इतना बड़ा प्रतिसाद मिलेगा। करोड़ों लोगों द्वारा वीडियो देखे जाने से पूरा परिवार उत्साहित है। वहीं, पड़ोसी आकाश विरखेडे ने कहा कि रुद्रांश का वीडियो वायरल होने से वाघापुर परिसर को भी एक नई पहचान मिली है। नन्हे रुद्रांश की हर तरफ हो रही सराहना से स्थानीय नागरिक भी खुश हैं।

शिक्षा का खर्च उठाने का आश्वासन

रुद्रांश का वीडियो वायरल होने के बाद दिलीप बोबडे पाटील ने उसका सम्मान किया। साथ ही उन्होंने रुद्रांश की आगे की शिक्षा का खर्च उठाने की भी गवाही दी। महज 23 माह की उम्र में सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले रुद्राश की यह उपलब्धि यवतमाल के लिए भी चर्चा का विषय बन गई है।