Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में NCMC कार्ड के लिए बढ़ाए गए पंजीकरण केंद्र, लंबी कतारों से राहत

Amravati NCMC: अमरावती में NCMC कार्ड पंजीकरण के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने जिलेभर में 57 नए केंद्र शुरू किए हैं। इससे नागरिकों को लंबी कतारों और गर्मी से राहत मिलेगी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 08, 2026 | 04:24 PM

NCMC card (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati NCMC Card: राज्य परिवहन निगम द्वारा रियायती बस यात्रा के लिए अनिवार्य किए गए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) को लेकर बढ़ती भीड़ के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब नागरिकों को लंबी कतारों से राहत देने के लिए जिलेभर में पंजीयन केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले केवल बस स्टैंड पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध थी, जिसके कारण भीषण गर्मी में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। सुबह 10 बजे प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद कई लोग सुबह 5 बजे से ही लाइन में लग जाते थे।

इस स्थिति में खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। चरणबद्ध तरीके से नए केंद्र शुरू करने का निर्णय इन समस्याओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने जिले के विभिन्न तहसीलों में चरणबद्ध तरीके से नए केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया। कुल 64 एजेंसियां नियुक्त करने की योजना है,

फिलहाल 57 केंद्र चालू

जिनमें से फिलहाल 57 केंद्र चालू कर दिए गए हैं। इससे अब नागरिक अपने घर के नजदीकी केंद्र पर जाकर आसानी से पंजीकरण करा सकेंगे। प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 56 हजार से अधिक लोगों ने इस कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है, जब बुजुर्ग और 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

शिवसेना पदाधिकारियों के साथ नहीं होगा अन्याय, संगमनेर में उदय सामंत का बड़ा बयान

युद्ध की तैयारी या कुछ और, नांदेड़ में हथियारों का जखीरा देख चकराया पुलिस का दिमाग

मनोहर भोसले के बाद अब सोलापुर में ‘गुरुमाऊली’ का काला खेल, जादू-टोने के नाम पर लाखों की ठगी

Pune Municipal Corporation का बड़ा फैसला, 1000 वर्ग फुट तक के अवैध घरों पर लगेगा सामान्य टैक्स

ये भी पढ़े: Amravati Suicide Case: धमकियों से परेशान महिला ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट में दो महिलाओं पर लगाए गंभीर आरोप

अनुसार केंद्रों की संख्या

अमरावती और चांदूर बाजार में सबसे अधिक 9-9 केंद्र शुरू किए गए है। इसके अलावा वरुड में 6। अंजनगांव सुजी, मोशी और परतवाडा में 5-5 केंद्र कार्यरत है।

समय की होगी बचत

अमरावती महामंडल विभागीय नियंत्रक सचिन डफले ने कहा कि नागरिक बस स्टैंड पर भीड़ न बढ़ाएं और नजदीकी अधिकृत केंद्रों पर जाकर पंजीयन करवाएं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि तेज गर्मी में परेशानी से भी बचा जा सकेगा। आने वाले दिनों में बाकी केंद्र भी शुरू कर दिए जाएंगे, जिससे कार्ड के लिए लोगों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा जल्द ही पूरी प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।

Amravati ncmc card registration centers expanded msrtc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 04:24 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra
  • ST Bus

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.