अमरावती मनपा की बड़ी कार्रवाई: 9.5 लाख से अधिक का टैक्स बकाया होने पर ‘अब्दुल्ला पैलेस’ संपत्ति जब्त
अमरावती में मनपा प्रशासन ने अब्दुल्ला पैलेस संपत्ति को 9 लाख 53 हजार 998 रुपये के बकाया कर के चलते जब्त किया। सभी करदाताओं से समय पर कर जमा करने की अपील की गई है।
Amravati Municipal Corporation News: अमरावती मनपा प्रशासन ने बकाया कर वसूली अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक अ12 रामपुरी कैम्प जोन स्थित अब्दुल्ला पैलेस संपत्ति पर जप्ती की कार्रवाई की है।
बताया गया है कि इस संपत्ति पर लगभग 9 लाख 53 हजार 998 रुपये का बकाया कर था, जिसके चलते यह कदम उठाया गया। सूत्रों के अनुसार नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित संपत्ति को जब्त कर लिया।
लंबे समय से कर बकाया होने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई। मनपा अधिकारियों ने बताया कि शहर में बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऐसे कार्ड पाकिस्तान में…’, शादी के कार्ड पर टीपू सुल्तान के साथ शिवाजी महाराज का नाम देख भड़के नितेश राणे
तरबूज से नहीं हुई मौत, जहर की आशंका! पायधुनी मामले की फोरेंसिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
Navi Mumbai Fake Baba Fraud: ‘तांत्रिक पूजा’ के बहाने महिला से लाखों ऐंठे, दो बाबा गिरफ्तार
जिन संपत्ति धारकों पर बड़ी राशि बकाया है और बार-बार सूचना देने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ इसी तरह की जप्ती की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नगर निगम ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना बकाया कर जमा कराएं, ताकि ऐसी कार्रवाई से बचा जा सके।
