अमरावती मेयर श्रीचंद तेजवाणी और उपमहापौर सचिन भेंडे ने संभाला पदभार, शहर को सुंदर बनाने का लिया संकल्प
Amravati Mayor News: डॉ. आंबेडकर सभागृह में भव्य पदग्रहण, तेजवाणी और सचिन भेंडे ने संभाली कमान; स्वच्छ, सुंदर व आरोग्यदायी अमरावती का संकल्प, मूलभूत सुविधाओं और सर्वांगीण विकास पर रहेगा विशेष फोकस।
- Written By: रूपम सिंह
अमरावती मेयर श्रीचंद तेजवाणी और उपमहापौर सचिन भेंडे ने संभाला पदभार, तस्वीर (सोर्स: नवभारत)
Amravati Municipal Corporation News: अमरावती मनपा के राजनीतिक एवं प्रशासनिक इतिहास में 9 फरवरी का दिन विशेष महत्व का रहा। नये नेतृत्व के रूप में नवनिर्वाचित महापौर श्रीचंद तेजवाणी एवं उपमहापौर सचिन भेंडे ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में आयोजित भव्य समारोह में अपने-अपने पदों का विधिवत पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक रवि राणा, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक, पूर्व पालकमंत्री प्रवीण पोटे पाटिल, नाना आमले, भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, पूर्व गुट नेता तुषार भारतीय, पूर्व स्थायी समिती सभापति सचिन रासने, रविराज देशमुख जयंत डेहनकर, अविनाशन मार्डीकर, शिवराय कुलकर्णी उपस्थित थे। महापौर श्रीचंद तेजवाणी ने कहा कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं को प्राप्त विशेष अधिकारों का प्रभावी उपयोग कर अमरावती को स्वच्छ, सुंदर एवं आरोग्यदायी शहर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता को महापौर बनने का अवसर देने के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया। उपमहापौर सचिन भेंडे ने कहा कि कार्यकाल में सभी के सहयोग से मनपा को अधिक सक्षम बनाया जाएगा। सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस समारोह में भाजपा, युवा स्वाभिमान पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
विधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे महापौर और उपमहापौर राणा
विधायक रवि राणा ने कहा कि शहर के विकास में मनपा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि महापौर व उपमहापौर नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। शहर के मूलभूत विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और पारदर्शी प्रशासन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने मनपा को हरसंभव सहयोग देने की गारंटी दी।
यह भी पढ़ें:- नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा का बड़ा फैसला, जोनवार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सेवा फिर शुरू करने के निर्देश
विकास का माध्यम है मनपा बावनकुले
- पालकमंत्री बावनकुले ने कहा कि मनपा केवल एक प्रशासनिक संस्था नहीं, बल्कि शहर के सर्वांगीण विकास का प्रमुख माध्यम है।
- नागरिकों की अपेक्षाएं बड़ी है और उन्हें पूर्ण करने की जिम्मेदारी महापौर व उपमहापौर पर होती है।
- उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नया नेतृत्व ऊर्जावान, कार्यक्षम एवं जनसंपर्क में सक्रिय रहेगा।
- राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं को सशक्त बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता,
- मूलभूत सुविधाएं, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बालकल्याण तथा घनकचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्रभावी कार्य आवश्यक है।
- शासन की ओर से शहर के विकास हेतु हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
शहर को सुंदर बनाने का लिया संकल्प
- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में भव्य पदग्रहण समारोह
- स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के अधिकारों का प्रभावी उपयोग होगा
- सरकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी
- शहर के सर्वांगीण विकास का माध्यम है मनपा
- मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस
- स्वच्छता व आरोग्य पर विशेष अभियान
