अमरावती में आबादी से ज्यादा मतदाता, वोटर लिस्ट पर मचा बवाल, 27 नवंबर तक दर्ज कर सकते है आपत्ति
Amravati News: अमरावती महानगरपालिका चुनाव से पहले प्रारूप मतदाता सूची जारी हुई। बड़े प्रभागों में मतों का विभाजन चुनाव को प्रभावित करेगा। करीब 20 हजार नाम दो प्रभागों में मिले।
- Written By: आकाश मसने
अमरावती महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Corporation Elections: अमरावती महानगरपालिका चुनाव से पूर्व बहुप्रतीक्षित प्रारूप मतदाता सूची 20 नवंबर को जारी की गई। सूची प्रकाशित होते ही इच्छुक उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मनपा मुख्यालय में भीड़ देखी गई। मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित की गई है।
मतों का विभाजन करेगा प्रभावित
इस बार प्रभागवार मतदाता संख्या चुनाव की दिशा तय करेगी। विशेष रूप से प्रभाग क्रमांक 20 (सूतगिरणी–सामरानगर), 3, 4, 14 और 16 बड़े प्रभाग होने के कारण राजनीतिक दलों के लिए प्रमुख रणभूमि माने जा रहे हैं। बड़े प्रभागों में मतों का विभाजन और छोटे प्रभागों में व्यक्तिगत संपर्क चुनावी परिणामों को प्रभावित करेगा।
वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध
मतदाता सूची अमरावती महानगरपालिका की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है, जबकि मुख्य कार्यालय तथा पांचों जोन कार्यालयों में इसकी हार्ड कॉपी भी प्रदान की जा रही है। सूची में कई मतदाताओं के नाम दो प्रभागों में पाए जाने के कारण उनके नाम के सामने ‘स्टार’ चिन्ह लगाया गया है। ऐसे नाम लगभग 20 हजार बताए जा रहे हैं, हालांकि आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
अमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला
Amravati News: अमरावती-मोर्शी रोड पर गैस सिलेंडर ट्रक से टकराई एसटी बस, कंडक्टर समेत 4 घायल
Amravati News: वरुड पंचायत समिति कार्यालय में गंदगी का अंबार, नागरिकों ने कार्रवाई की मांग उठाई
यह भी पढ़ें:- कल्याण के आइडियल कॉलेज में छात्रों ने पढ़ी नमाज, VHP की आपत्ति से मचा हंगामा, VIDEO वायरल
अमरावती में प्रभागवार मतदाता सूची
| प्रभाग | कुल मतदाता | पुरुष | महिला | अन्य |
|---|---|---|---|---|
| प्रभाग क्र. 1 शेगाव रहाटगांव | 33,766 | 17,129 | 16,637 | 0 |
| प्रभाग क्र. 2 संत गाडगेबाबा-पीडीएमसी | 25,437 | 12,666 | 12,771 | 0 |
| प्रभाग क्र. 3 नवसारी | 36,929 | 18,804 | 18,123 | 2 |
| प्रभाग क्र. 4 जमील कॉलनी | 35,208 | 17,787 | 17,418 | 3 |
| प्रभाग क्र. 5 महेंद्र कॉलनी-नवीन मार्केट | 27,742 | 14,006 | 13,733 | 3 |
| प्रभाग क्र. 6 विलासनगर-मोरबाग-गवलीपुरा | 27,342 | 13,720 | 13,621 | 1 |
| प्रभाग क्र. 7 जवाहर स्टेडियम | 27,971 | 13,658 | 14,311 | 2 |
| प्रभाग क्र. 8 जोग स्टेडियम-चपराशीपुरा | 24,307 | 11,922 | 12,383 | 2 |
| प्रभाग क्र. 9 एसआरपीएफ-वडाली | 32,270 | 9,496 | 9,568 | 5 |
| प्रभाग क्र. 10 बेनोडा-भीमटेकडी-दस्तूरनगर | 32,270 | 16,153 | 16,115 | 2 |
| प्रभाग क्र. 11 फ्रेजरपुरा | 34,253 | 16,783 | 17,467 | 3 |
| प्रभाग क्र. 12 स्वामी विवेकानंद कॉलनी-बेलपुरा | 28,974 | 14,325 | 14,646 | 3 |
| प्रभाग क्र. 13 अंबापेठ-गोरक्षण-नमूना | 28,325 | 14,191 | 14,133 | 1 |
| प्रभाग क्र. 14 जवाहर गेट-बुधवारा | 33,770 | 16,814 | 16,953 | 3 |
| प्रभाग क्र. 15 छायानगर-पठाणपुरा | 29,271 | 14,865 | 14,406 | 0 |
| प्रभाग क्र. 16 अलिमनगर-रहमतनगर | 34,963 | 17,698 | 17,264 | 1 |
| प्रभाग क्र. 17 गडगडेश्वर-रवीनगर | 34,334 | 17,312 | 17,018 | 4 |
| प्रभाग क्र. 18 राजापेठ श्रीसंत कंवरराम | 30,473 | 14,999 | 15,472 | 2 |
| प्रभाग क्र. 19 साईनगर-अकोली | 31,869 | 16,164 | 15,703 | 2 |
| प्रभाग क्र. 20 सुतगिरणी-सामरानगर | 40,052 | 20,109 | 19,936 | 7 |
| प्रभाग क्र. 21 जुनीवस्ती बडनेरा | 31,978 | 16,086 | 15,874 | 18 |
| प्रभाग क्र. 22 नवी बस्ती बडनेरा | 28,864 | 14,480 | 14,380 | 4 |
जनसंख्या से अधिक मतदाता कैसे
2011 की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी 6,47,057 मानी गई है, जबकि मतदाता संख्या 1 जुलाई 2025 तक की गणना के आधार पर 6,77,167 दर्ज की गई है। इस प्रकार आबादी की तुलना में लगभग 30,110 अधिक मतदाता दर्ज हुए हैं।
