Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती मनपा चुनाव: नो-वेपन जोन लागू, 21 जनवरी तक हथियारों पर सख्त प्रतिबंध

Amravati Municipal Election: अमरावती मनपा चुनाव को लेकर पुलिस आयुक्त ने बड़ा आदेश जारी किया है। 21 दिसंबर से 17 जनवरी तक शहर में शस्त्र लाइसेंस धारकों को हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 21, 2025 | 12:00 PM

हथियार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Arms License Ban: अमरावती मनपा चुनाव का कार्यक्रम 15 दिसंबर को घोषित हो चुका है और चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। चुनाव अवधि के दौरान शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। पुलिस प्रशासन को चुनाव काल में शस्त्र लाइसेंस धारकों द्वारा शस्त्रों का दुरुपयोग कर शांति भंग करने की आशंका है।

इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अंतर्गत अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से लेकर चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक किसी भी शस्त्र लाइसेंस धारक को शस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।कानून-व्यवस्था भंग करने या शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करता है, तो पुलिस विभाग को उसके शस्त्र जब्त करने का अधिकार रहेगा।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

इसके साथ ही, अपवादात्मक परिस्थितियों में शस्त्र जमा करने से छूट पाने के लिए संबंधित शस्त्र लाइसेंस धारक को अपने पुलिस थाने के माध्यम से पुनर्विलोकन समिति के समक्ष आवेदन करने की अनुमति दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति एवं शस्त्र लाइसेंस धारक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह प्रतिबंधात्मक आदेश 21 दिसंबर 2025 की रात से 17 जनवरी 2026 की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में आज तय होगा शहरी सत्ता का फैसला, 286 नगर परिषद-नगर पंचायतों के आएंगे रिजल्ट

अन्यथा होगी कार्रवाई

आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति को दोषी माना जाएगा। अमरावती शहर के नागरिकों ने अब तक शहर में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को भरपूर सहयोग दिया है। इसी प्रकार का सहयोग महानगरपालिका चुनाव के दौरान भी बनाए रखने की अपील पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने की है।

Amravati municipal corporation election weapon ban police order

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2025 | 12:00 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

लालपरी के ब्रेक फेल, घाट से फिसलने लगी 75 स्कूली बच्चों से भरी बस, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

2

Nashik: अंकों की दौड़ पर ब्रेक, मेंटल हेल्थ पर फोकस, SC के आदेश पर राज्य सरकार की कार्रवाई

3

वर्धा में आज चुने जाएंगे 6 नगराध्यक्ष समेत 166 नगरसेवक, 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

4

अमरावती पुलिस के वफादार योद्धा ‘मार्शल’ का निधन, पूरे सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.