Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में आज चुने जाएंगे 6 नगराध्यक्ष समेत 166 नगरसेवक, 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

Wardha Vote Counting Today: वर्धा जिले की 6 नगर पालिकाओं में आज मतगणना। 6 नगराध्यक्ष और 166 पार्षद पदों पर फैसला होगा। 788 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 21, 2025 | 11:42 AM

वर्धा में मतदान (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Municipality Election Result: वर्धा जिले की सभी 6 नगर पालिका के नगराध्यक्ष सहित 166 नगरसेवकों के लिए रविवार, 21 दिसंबर को फैसला सुनाया जाएगा़ बैलेट पेपर की गिनती के साथ ही ईवीएम का पिटारा खोला जाएगा। इसके बाद चुनावी मैदान में उतरे नगराध्यक्ष पद के कुल 43 व पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे 788 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आने वाला है।

शनिवार, 20 दिसंबर को देवली नगराध्यक्ष सहित 20 सीटों के लिए तथा हिंगनघाट नप में नगरसेवकों के 3, वर्धा व पुलगांव नप की 2-2 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हुए हैं। रविवार को होने जा रही मतगणना के लिए चुनाव विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी नगर पालिका के लिए कुल 59 टेबलों पर 36 फेरियों में ईवीएम मशीने खोली जाएंगी।

सुबह 10 बजे बैलेट पेपर की गिनती के साथ मतगणना आरंभ होगी। जिले की वर्धा, हिंगनघाट, आर्वी, पुलगांव, देवली व सिंदी रेलवे नगर पालिका के लिए चुनाव संपन्न हुए हैं। अब सभी को अंतिम नतीजों का इंतजार है। सभी उम्मीदवारों की दिल की धड़कने तेज हो गई हैं।

इन स्थलों पर चलेगी मतगणना

छह नप के लिए रविवार, 21 दिसंबर की सुबह 10 बजे से मतगणना प्रक्रिया चलेंगी। देवली नगर परिषद की मतगणना नगर परिषद कार्यालय, वर्धा नगर पालिका की मतगणना जिला क्रीड़ा संकुल सभागृह, हिंगनघाट नगर पालिका की मतगणना तहसील कार्यालय सभागृह, पुलगांव नगर पालिका की मतगणना नगर परिषद कार्यालय, आर्वी नप की मतगणना म्यूनिसिपल हाईस्कूल तथा सिंदी रेलवे नप की मतगणना नप कार्यालय में ली जाएगी। जहां सुरक्षा की दृष्टि से बंदोबस्त रखा गया है।

6 नप में 151 निर्दलीय प्रत्याक्षी

जिले में सभी छह नगर पालिकाओं में राजनीतिक दलों के साथ साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में अपना नसीब आजमा रहे हैं। वर्धा में अध्यक्ष पद के लिए 2 व पार्षद के लिए 31, हिंगनघाट में अध्यक्ष के लिए 3, पार्षद के लिए 40, आर्वी में अध्यक्ष 1, पार्षद 8, पुलगांव में अध्यक्ष 1, पार्षद 34, देवली में अध्यक्ष 2, पार्षद 22 व सिंदी रेलवे में पार्षद के लिए 7 इस प्रकार 6 नप में अध्यक्ष पद के लिए 9 व पार्षदों के 142 कुल 151 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

यह भी पढ़ें – नागपुर निकाय चुनाव: 27 नगर परिषदों की मतगणना आज, दांव पर सियासी दलों की साख, कौन बनेगा नगराध्यक्ष?

नप निहाय टेबल व कर्मी

नप टेबल कर्मी
वर्धा 16 86
हिंगनघाट 14 116
आर्वी 13 42
पुलगांव 06 32
देवली 04 14
सिंदी-रे. 06 25
कुल 59 315

नप में कहां कितने उम्मीदवार

नप अध्यक्ष पार्षद
वर्धा 08 190
हिंगनघाट 10 221
आर्वी 06 86
पुलगांव 08 123
देवली 05 70
सिंदी-रे. 06 98
कुल 43 788

Wardha municipal election results counting today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2025 | 11:42 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Wardha

सम्बंधित ख़बरें

1

अमरावती पुलिस के वफादार योद्धा ‘मार्शल’ का निधन, पूरे सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

2

Maharashtra News: मनपा चुनाव में साथ उतरेंगे भाजपा-शिवसेना? शिंदे के बयान से संकेत

3

नायगांव में मची सनसनी, बाघ की लाश देखकर सहमे गांव वाले, क्या है मौत का असली राज़?

4

नासिक–सापुतारा सफर होगा आसान,17 किमी हाईवे का कायाकल्प, नाशिक को मिलेगा फायदा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.