Amravati News: अमरावती मनपा आयुक्त का निरीक्षण, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं पर सख्त निर्देश
Cleanliness Drive Amravat : अमरावती मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले ने जोन क्रमांक-2 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता, अतिक्रमण, नालों और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की।
अमरावती मनपा- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Corporation: अमरावती मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले ने शनिवार को जोन क्रमांक2 के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण, नालों, उद्यानों, नेहरू मैदान तथा पौधारोपण की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत गर्ल्स हाईस्कूल चौक से हुई। इसके बाद उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक पहुंचकर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मनपा आयुक्त का जोन-2 दौरा
जिला सामान्य अस्पताल, मालवीय चौक के नाले, जयस्तंभ चौक, चौधरी चौक रोड, राजकमल चौक, अंबादेवी क्षेत्र के अंबा नाले, प्रशांत नगर उद्यान, नेहरू मैदान तथा नगर निगम की नर्सरी का भी निरीक्षण किया। मालवीय चौक के नाले में कचरा फेंकने वाले हॉकर्स और नेहरू मैदान व जयस्तंभ चौक क्षेत्र में अतिक्रमण एवं घुमंतुओं पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शहर को अधिक स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए योजनाबद्ध पौधारोपण पर जोर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के किसानों को मुख्यमंत्री सम्मान निधि की किस्त का इंतजार, खातों में राशि डालने की मांग
Akola News: अकोला मनपा में गुंठेवारी नियमितीकरण को बढ़ा प्रतिसाद, 450 आवेदन मिले, 220 मंजूर
महिला भक्त का 10 वर्षों तक शोषण, अमरावती के कथित महाराज पर बलात्कार और POCSO का मामला दर्ज
नकली सोयाबीन बीज मामला: अमरावती और अकोला में 19 बीज कंपनियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
ये भी पढ़े: Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
नाले, उद्यान और अतिक्रमण व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान शहर सुधार समिति की सभापति राधा राजू कुरिल, विधि समिति की सभापति स्नेहा लुल्ला, शिक्षा समिति की सभापति प्रीति हर्षल रेवणे, पार्षद मिलिंद बांबल, मनीष बजाज, प्रदीप हिवसे, लविना हर्षे, स्मिता सूर्यवंशी, चंद्रशेखर कुलकर्णी, आशीष लुल्ला, राजू कुरिल, अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, उपायुक्त भाग्यश्री बोरेकर, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. अजय जाधव, सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर एवं दिनेश हंबर्डे, मंगेश कडू, शरद तिनखेडे, विजय बुरे, श्रीकांत डवरे, श्वेता बोके उपस्थित थे। आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
