अब इस नए टाइम टेबल से उड़ेगी अमरावती-मुंबई फ्लाइट, जनवरी में शुरू होगी नाइट लैंडिंग

Amravati-Mumbai Flights New Schedule: अमरावती जिले में अब मुंबई के लिए जाने वाली फ्लाइट से शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब इस नए टाइम टेबल के अनुसार फ्लाइट तैयार होगी।
Amravati-Mumbai Flights New Schedule: अमरावती जिले में अब मुंबई के लिए जाने वाली फ्लाइट से शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब इस नए टाइम टेबल के अनुसार फ्लाइट तैयार होगी।
बेलोरो विमानतल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati News: बेलोरा विमानतल से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए विमानन कंपनी द्वारा अब 26 अक्टूबर से नए टाइम टेबल के अनुसार बेलोरा विमानतल से फ्लाइट उड़ाई जाएगी। जिसको देखते हुए रविवार 26 व 29 अक्टूबर बुधवार के लिए उड़ने वाली फ्लाइट को हवाई यात्रियों का भरपूर प्रतिसाद मिलने से यह दोनों दिन उड़ानें फुल बताई जा रही हैं।

बेलोरा विमानतल से विमानों के उड़ने और वापस आने की शिकायत कई दिनों से नागरिकों के बीच रही। कई बार विमानों के वापस होने से भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब अलायंस एयर कंपनी ने इन फ्लाइट के समय में बदलाव का निर्णय लेते हुए सप्ताह में 3 की बजाय अब 4 दिन तक यह सुविधा करने का विचार एयरपोर्ट प्रशासन ने किया है। वहीं अब आगामी दिनों में यह फ्लाइट सुबह 9.15 बजे अमरावती बेलोरा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।

जनवरी में होगी नाइट लैंडिंग शुरू

साथ ही आगामी जनवरी माह से अमरावती एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा भी प्रारंभ होने की जानकारी भी एयरपोर्ट विश्वस्तों के माध्यम से प्राप्त हुई है। उनके अनुसार अलायंस के नए टाइम टेबल के अनुसार अक्टूबर माह से मुंबई-अमरावती फ्लाइट सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर मुंबई से निकलकर 8.50 बजे अमरावती एयरपोर्ट पर लैंड होगी। सुबह 9.15 बजे यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और सुबह 11 बजे मुंबई पहुंचेगी। अमरावती-मुंबई फ्लाइट के पुराने टाइम टेबल में, शाम की उड़ानें दोपहर 4.50 बजे अमरावती से रवाना होकर शाम 6.35 बजे मुंबई पहुंचती थीं। हालांकि, अक्टूबर 2025 से इसमें बदलाव किया गया है, जिसमें सुबह की उड़ानें भी जोड़ी गई हैं।

दिल्ली के लिए करें उड़ान शुरू

उड़ानों की सफलता समय पर निर्भर होती है। अमरावती-मुंबई उड़ान के समय में परिवर्तन करते ही उड़ान फुल हो गई है, एयरपोर्ट प्रशासन ने अन्य बड़े शहरों और राजधानी दिल्ली के लिए भी जल्द उड़ानें शुरू करने की आवश्यकता है।

  • सुरेश जैन, अध्यक्ष, महानगर चेंबर

कनेक्टिविटी बढ़ेगी

मुंबई उड़ानों से उद्योगों को निश्चित लाभ होगा। मुंबई से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। अमरावती में बड़े उद्योगों को लाने में विमानतल का सक्रिय होना महत्वपूर्ण है। धीरे-धीरे अमरावती का नाम हवाई नक्शे पर प्रसिद्ध हो जाएगा। अन्य राज्यों व बड़े शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू करनी चाहिए।

  • किरण पातुरकर, अध्यक्ष एमआईडीसी एसो. व बीजेपी नेता

सुटेबल टाइमिंग से मिलेगा प्रतिसाद

सुटेबल टाइमिंग रहने से ही उड़ानों को प्रतिसाद मिलेगा। अमरावती विमानतल पर नाइट लैंडिंग की सुविधा भी जल्दी देनी चाहिए ताकि अन्य बड़े शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो सकें।

  • विनोद कलंत्री, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com