अमरावती स्थानीय प्राधिकारी चुनाव: बैलेट पेपर पर होगा मतदान, गलती हुई तो वोट होगा निरस्त

Ballot Paper Voting: अमरावती निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान पूरी तरह बैलेट पेपर के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों के सामने अपनी पसंद के अनुसार 1, 2 और 3 क्रमांक अंकित करना अनिवार्य होगा।
amravati local authority mlc election ballot paper voting rules
Ballot Paper Voting (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Election: स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान पूरी तरह बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। मतदाताओं को तीनों उम्मीदवारों के सामने अपनी पसंद के अनुसार क्रमशः 1, 2 और 3 अंक लिखना अनिवार्य रहेगा।

चुनाव विभाग ने स्पष्ट किया है कि मतपत्र भरने में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर मतदान पत्रिका निरस्त की जा सकती है। फोटो फाईलमतदाताओं को उम्मीदवारों के नाम के सामने केवल अंग्रेजी, रोमन अथवा मराठी अंकों में ही पसंद क्रमांक लिखना जरुरी है। यदि किसी मतदाता ने अंक के स्थान पर शब्दों में पसंद दर्ज की या अन्य कोई गलत तरीका अपनाया, तो उसका मत अमान्य घोषित किया जा सकता है।

स्थानीय निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से वोटिंग

इसी तरह मतपत्र पर मतदान करते समय किसी अन्य पेन, बॉलपेन, पेंसिल या अंगूठे की मुहर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। मतदान केंद्र पर चुनाव विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष स्केच पेन से ही मतदाता अपना मत दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

चुनाव प्रशासन की ओर से जिले के 453 मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया और नियमों की जानकारी देकर समयसमय पर मार्गदर्शन किया जा रहा है, ताकि कोई भी मत तकनीकी कारणों से निरस्त न हो। अन्यथा अवैध होगा मतदानकिसी एक ही उम्मीदवार के सामने एक से अधिक बार एक ही अंक, जैसे 111 अथवा 333 लिखना भी नियम विरुद्ध है।

मतदान से पहले जान लें नियम

प्रत्येक उम्मीदवार के सामने अलगअलग पसंद क्रमांक 1, 2 और 3 अंकित करना आवश्यक रहेगा। हल्की सी भी त्रुटी से मतदान अवैध ठहराया जा सकता है।

मतदान केंद्र वार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती

क्र. मतदान केंद्र केंद्राध्यक्ष मतदान अधिकारी-1 मतदान अधिकारी-2 मतदान अधिकारी-3 सूक्ष्म निरीक्षक शिपाई
1 धारणी 1 1 1 1 1 1
2 अचलपुर 1 1 1 1 1 1
3 मोर्शी 1 1 1 1 1 1
4 दर्यापुर 1 1 1 1 1 1
5 तिवसा-भातकुली 1 1 1 1 1 1
6 अमरावती 1 1 1 1 1 1
7 चांदूर रेल्वे 1 1 1 1 1 1

कुल नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी

पद संख्या
केंद्राध्यक्ष 7
मतदान अधिकारी-1 7
मतदान अधिकारी-2 7
मतदान अधिकारी-3 7
सूक्ष्म निरीक्षक 7
शिपाई 7
कुल 42
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com