अमरावती में चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन का मोर्चा, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Voter Rights Protest: अमरावती में SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों के विरोध में इंडिया गठबंधन ने मोर्चा निकाला।
amravati india alliance protest against sir voter list
अमरावती इंडिया गठबंधन मोर्चा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amravati India Alliance Protest: विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, मतदाताओं के नाम हटाए जाने तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में इंडिया गठबंधन की ओर से गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर भव्य मोर्चा निकाला गया। गर्ल्स हाईस्कूल चौक से शुरू हुए मोर्चे में महाविकास आघाड़ी के विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस दौरान चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। मोर्चे का नेतृत्व पूर्व मंत्री एड. यशोमति ठाकुर, सांसद बलवंत वानखड़े, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख, पूर्व मंत्री सुनील देशमुख, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू शेखावत, विलास इंगोले व मिलिंद चिमोटे ने किया।

पुलिस व आंदोलनकारियों में बहस

मोर्चा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस ने आंदोलकों को प्रवेश द्वार पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और आंदोलकों के बीच कुछ समय तक बहस हुई। बाद में इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल पुनः शामिल करने, आपत्ति दर्ज कराने के लिए पर्याप्त अवसर देने तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की जानकारी पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराने की मांग की गई। आंदोलन के दौरान 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, मतदाता अधिकार बचाओ' जैसे नारे लगाए गए। आंदोलनकारियों ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को सरकार गंभीरता से ले।

amravati india alliance protest against sir voter list
16 नवंबर की शाम अकोला जिले के पातुर ग्राम में पहुंचेगी भारत जोडो यात्रा

अब पीछे हटने का सवाल नहीं

बबलू देशमुख ने कहा कि अब पीछे हटने का सवाल नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना ही होगा। अन्यथा इंडिया गठबंधन की ओर से सड़कों पर उतरकर इससे भी तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

मतदाताओं के अधिकार के लिए हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। मोर्चे में माकपा राज्य कमेटी सदस्य कॉ. सुभाष पांडे, जिला सचिव कॉ. रमेश सोनुले, शहर सचिव कॉ. राजेंद्र भांबोरे, तिवसा तहसील सचिव कॉ. दिलीप शापामोहन, जिला कमिटी सदस्य कॉ. पद्माताई गजभिए, शहर कमिटी सदस्य कॉ. पंजाबराव शिंदे, कॉ. प्रतिभा शिंदे सहित अन्य पदाधिकारी व पार्टी सदस्य शामिल हुए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com