नागपुर में कांग्रेस का संगठन विस्तार: हर महीने होगी बैठक, इंडिया गठबंधन निकालेगा बड़ा मोर्चा

Devadia Congress Bhavan Nagpur: देवड़िया कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति के साथ 8 अक्टूबर को विशाल मोर्चे का आह्वान किया गया।
Nagpur Congress Praful Gudadhe
नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Congress Praful Gudadhe: नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे की अध्यक्षता में देवड़िया कांग्रेस भवन में हुई।

बैठक में उपाध्यक्ष अशोक धवड़ और एडवोकेट नंदा पराते प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं ब्लॉकवार प्रभाग अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 8 अक्टूबर को होने वाले इंडिया गठबंधन के मोर्चे की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्रवार अपना परिचय दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंडोपंत टेंभुर्णे ने पिछले महीने शहर कांग्रेस द्वारा किए गए मोर्चे, आंदोलन और जयंती कार्यक्रमों की जानकारी दी।

प्रफुल्ल गुडधे ने कहा कि अब हर महीने होगी बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे प्रफुल्ल गुडधे ने कहा कि शहर कांग्रेस की बैठक हर महीने होगी और सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक रहेगी। बैठक की सूचना 3 दिन पहले तथा आकस्मिक बैठक की सूचना 24 घंटे पहले दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ, ब्लॉक और प्रभाग स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। शहर कार्यकारिणी में 62 पदाधिकारी हैं। कुछ कार्यकर्ताओं को - कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिलने पर नाराजगी है। ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बड़ी संख्या में शामिल हों कांग्रेसी

अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे ने 8 अक्टूबर को होने वाले मोर्चे में अधिक से अधिक पदाधिकारियों से शामिल होने का आह्वान किया। कांग्रेस के अनुसार, मोर्चा सुबह 10 बजे महात्मा गांधी पुतला, वैरायटी चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकलेगा।

पार्टी की 3 प्रमुख मांगें, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर रद्द करना और बैलेट पेपर से चुनाव कराना शामिल हैं। इंडिया गठबंधन के घटक दल भी मोर्चे में शामिल होंगे।

Nagpur Congress Praful Gudadhe
नागपुर संविधान चौक आंदोलन स्थल पर संकट, विधानसभा परिसर के विस्तार के लिए 80 मीटर सड़क बंद करने की तैयारी

नागपुर में ब्लाक प्रभारी नियुक्त

नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक में ब्लॉकवार प्रभारी भी नियुक्त किए गए। पूर्व नागपुर में ब्लॉक के लिए विनोद इंगोले, ब्लॉक 2 के लिए प्रवीण नरड़ और ब्लॉक 3 के लिए श्रीकांत कैकाडे को जिम्मेदारी दी गई। दक्षिण नागपुर में ब्लॉक 4 के लिए सुभाष खोडे, ब्लॉक 5 के लिए वासुदेव ढोके और ब्लॉक 6 के लिए दामोदर धर्माडे प्रभारी होंगे।

दक्षिण-पश्चिम में ब्लॉक 7 के लिए प्रशांत कापसे तथा ब्लॉक 8 और 9 के लिए प्रशांत ढाकणे को जिम्मेदारी दी गई। उत्तर में ब्लॉक 13 के लिए दीपक खोब्रागडे, ब्लॉक 14 के लिए सुरेश पाटिल और ब्लॉक 15 के लिए जलील अंसारी तथा मध्य नागपुर में ब्लॉक 16 के लिए अनिल मछले, ब्लॉक 17 के लिए मोहम्मद कलाम और ब्लॉक 18 के लिए उषा खरबीकर को प्रभारी बनाया गया। बैठक में होटल कामगार सेल, ई-रिक्शा आधाड़ी सेल और इंजीनियर सेल जैसे नए सेल गठित करने पर भी चर्चा हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com