-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Kharif Season Soybean Jowar Seed Price Hike Maharashtra Mahabeej Rates
खरीफ सीजन से महाराष्ट्र के किसानों को बड़ा झटका, सोयाबीन के बीज के दाम 660 रुपये बढ़े, ज्वार भी महंगी
Soybean Seed Prices Price Hike: महाराष्ट्र में खरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार पड़ी है। महाबीज ने सोयाबीन के दामों में 660 प्रति बैग तक की भारी वृद्धि की है, जिससे खेती की लागत बढ़ेगी।

सोयाबीन बीज (कॉन्सेप्ट फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Soybean Seed New Rates: इस वर्ष खरीफ सीजन से पहले महाराष्ट्र के किसानों को खाद की कमी और खाद की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ बीजों की बढ़ी हुई कीमतों का भी सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर सोयाबीन और ज्वार के बीजों के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। सोयाबीन बीज की कीमत में प्रति बैग 550 से 660 रुपये तक की वृद्धि हुई है। वहीं ज्वार के बीज की कीमत में भी 30 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि मूंग, उड़द और तूर के बीजों के दाम स्थिर रखे गए हैं।
महाबीज ने ने जारी किए आधिकारिक दाम
महाबीज ने इस वर्ष के सीजन के लिए आधिकारिक दरें घोषित कर दी हैं और इन्हीं दरों के आधार पर निजी कंपनियों के दाम भी तय होंगे। खरीफ सीजन की तैयारी शुरू होने के कारण किसान खाद और बीजों की व्यवस्था के लिए बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन यूरिया और डीएपी खाद की बिक्री पर सीमाएं लगाए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं बीजों की बढ़ी कीमतों से किसानों का खर्च और बढ़ने वाला है।
महाराष्ट्र के अमरावती जिले को सूखा प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। इसलिए खरीफ सीजन में यहां सोयाबीन, कपास और तुअर की प्रमुख रूप से खेती की जाती है। जिले में सोयाबीन का क्षेत्र सबसे अधिक होने के कारण इस फसल के बीजों की कीमत बढ़ने का सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। खासतौर पर 15 वर्ष से कम अवधि वाले बीजों में प्रति बैग 660 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 5 से 15 वर्ष अवधि वाले बीजों में 550 रुपये की वृद्धि हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में नई जलापूर्ति योजना से पानी आया, लेकिन कमजोर पाइपलाइन नेटवर्क होने से नहीं मिला पूरा लाभ
संभाजीनगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में TC लेने आया नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से हमला
CM फडणवीस के नेतृत्व में 629 करोड़ के सड़क विकास कार्यों से चमकेगा पुणे, ग्रैंड टूर 2027 की तैयारी शुरू
गड़चिरोली एयरपोर्ट परियोजना के विरोध में किसान आक्रामक, कृषि भूमि बचाने की उठी मांग
इस वर्ष और पिछले वर्ष के बीज दर (रुपयों में)
| क्रमांक | बीज का नाम | वर्तमान दर | पिछले वर्ष | वृद्धि |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सोयाबीन (15 वर्ष से कम) | 2,850 रुपए | 2,190 रुपए | 660 रुपए |
| 2 | सोयाबीन (5 से 15 वर्ष) | 2,500 रुपए | 1,950 रुपए | 550 रुपए |
| 3 | ज्वार (संकरित) | 495 रुपए | 465 रुपए | 30 रुपए |
| 4 | ज्वार (प्रचलित) | 465 रुपए | 430 रुपए | 30 रुपए |
| 5 | उड़द | 1,000 रुपए | 1,000 रुपए | कोई बदलाव नहीं |
| 6 | मूंग | 1,025 रुपए | 1,025 रुपए | कोई बदलाव नहीं |
| 7 | तुअर | 450 रुपए | 450 रुपए | कोई बदलाव नहीं |
महाबीज द्वारा उपलब्ध बीज भंडार
- सोयाबीन : 15 से 17 हजार क्विंटल
- तुअर : 350 से 400 क्विंटल
- मूंग : 100 क्विंटल
- उड़द : 100 क्विंटल
- कपास बीज : 900 रुपये प्रति पैकेट
- ज्वार व मक्का : मांग के अनुसार उपलब्ध
ज्वार के रकबे में वृद्धि होने की संभावना
अमरावती जिले में ज्वार का क्षेत्र अपेक्षाकृत कम है। लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए इस वर्ष ज्वार के रकबे में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। महाबीज ने ज्वार की 30 किलो बैग के लिए 495 रुपये दर तय किए हैं। इसके लिए किसानों को प्रति एकड़ 3 से 4 बैग बीज की आवश्यकता होती है। हालांकि मूंग और उड़द की 5 किलो बैग के लिए क्रमशः 1,025 रुपये और 1,000 रुपये की कीमत यथावत रखी गई है। तुअर की 2 किलो बैग के लिए 450 रुपये कीमत तय की गई है। कपास बीज की कीमत भी पिछले वर्ष की तरह 900 रुपये प्रति पैकेट रखी गई है।
यह भी पढ़ें:- न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में आई तेजी, भूमि अधिग्रहण के लिए फडणवीस सरकार ने जारी किए 5,400 करोड़
महाबीज की ओर से इस वर्ष सोयाबीन के 15 से 17 हजार क्विंटल, तुअर के 350 से 400 क्विंटल तथा मूंग और उड़द के 100-100 क्विंटल बीज उपलब्ध कराए गए हैं। ज्वार और मक्का के बीज मांग के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। यह जानकारी महाबीज के जिला प्रबंधक संजय देशमुख ने दी।
Kharif season soybean jowar seed price hike maharashtra mahabeej rates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिना बोले और सुने भी जीता दिल, IndiGo कर्मचारी की मुस्कान और मदद ने इंटरनेट को किया भावुक
Jun 30, 2026 | 10:48 PMसागर कलेक्टर ने नकली बीज का बड़ा खेल ‘बेनकाब’; 500 बोरी खाद और नकली सोयाबीन बीज जब्त
Jun 30, 2026 | 10:48 PMMP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PMMango Kheer: गर्मियों में आम से बनाएं शाही मैंगो खीर, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन
Jun 30, 2026 | 10:40 PMअयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM15 रुपये के ऑर्डर पर महिला ने Blinkit राइडर को दिए 500 रुपये टिप, इमोशनल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jun 30, 2026 | 10:36 PM‘कांग्रेस में न नेता, न नीति और न ही नियत’; MP कांग्रेस के हंगामे पर दुर्गेश केसवानी ने कसा तंज
Jun 30, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM
Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PM
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM














