अवधूत नगर में गंदे पानी से नागरिक बेहाल, दी गई आंदोलन की चेतावनी
अवधूत नगर में जल निकासी की गंभीर समस्या से नागरिक परेशान हैं। प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
Amravati News: दर्यापुर नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अवधूत नगर परिसर में जल निकासी की गंभीर समस्या के कारण स्थानीय निवासियों का जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है.
सड़कों पर जमा गंदा पानी, असहनीय दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने नागरिकों के स्वास्थ्य पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद प्रशासन से बारबार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
प्रशासन की इस कथित लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है. गंदगी के कारण इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी काफी बढ़ गया है. यदि नगर परिषद ने तुरंत नालियों की सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की, तो क्षेत्र के निवासियों को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाओं की मांग, विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन
पुलिस की अवैध धंधों पर कार्रवाई, पवनी में जुआ अड्डा और कारधा में शराब जब्त
भाजपा पार्षद जंगम पर दुष्कर्म का आरोप, पार्षद ने भी दर्ज कराई ब्लैकमेलिंग की एफआईआर
काटेपूर्णा अभयारण्य में ली गई वन पर्यटक कार्यशाला, पर्यटकों को अभयारण्य में जैवविविधता की दी जाती जानकारी
सामाजिक कार्यकर्ता रितेश लांडे ने कहा कि जल निकासी की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए. अवधूत नगर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. बारबार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है. अब हमारे पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.
