अमरावती में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त अटकी, किसानों ने जताई नाराजगी
Amravati Farmers: अमरावती के बेनोडा शहीद और आसपास के किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त समय पर न मिलने से बेनोडा शहीद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान भारी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। योजना का लाभ समय पर न मिलने से किसानों की दैनिक जरूरतों और खेतीकिसानी से जुड़े जरूरी कामों पर बुरा असर पड़ रहा है।
इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि साल में तीन बार, 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। क्षेत्र के किसानों की मांग है कि राज्य सरकार हर चार महीने के तय अंतराल पर इस निधि को नियमित रूप से खातों में जमा करे, ताकि उन्हें इसका सही समय पर लाभ मिल सके।
ये भी पढ़े: अकोला में अमृत योजना चरण-2 का काम ठप: 21 गांवों की जलापूर्ति अटकी; 3 से 5 साल की देरी होने की आशंका
सम्बंधित ख़बरें
यशवंत शुगर मिल की 99.27 एकड़ जमीन खरीद पर फिर लगी रोक, राज्य सरकार ने रोकी वित्तीय कार्रवाई
पिंपरी-चिंचवड़ में पाइपलाइन कार्य से सड़कें बदहाल, धीमी रफ्तार पर नागरिकों में नाराजगी
दुबई-बैंकॉक से मुंबई तक फैला था जाल! DRI ने दबोचे अंतरराष्ट्रीय गोल्ड स्मगलिंग रैकेट के 6 सदस्य
नए मेडिकल कॉलेजों के लिए नियम हुए सख्त, बिना पूरी बिल्डिंग नहीं मिलेगी मंजूरी; विदर्भ पर बड़ा असर
जमा नहीं हुई राशि
बेनोडा शहीद के पीड़ित किसान धीरज बाबाराव बारस्कर ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्मान निधि के तहत मिलने वाले 2,000 रुपये अभी तक हमारे खातों में जमा नहीं हुए हैं। जब संकट के समय यह राशि नहीं मिलती, तो किसानों के जरूरी काम अटक जाते हैं। राज्य सरकार को समय पर यह सम्मान निधि सीधे किसानों के खातों में भेजनी चाहिए।
