Amravati: स्क्रब टाइफस से किसान की मौत, लोगों के रक्त के नमूनों की जांच शुरू
Farmer Dies of Scrub Typhus: अमरावती जिले में स्क्रब टाइफस का बढ़ता जा रहा है। स्क्रब टाइफस संक्रमण से एक किसान की मौत हो गई है और खून के नमूनों की जांच शुरू हो गई है।
- Written By: प्रिया जैस
अमरावती न्यूज
Amravati News: अमरावती जिले के नांदगांव खंडेश्वर तहसील के जगतपुर गांव में जानलेवा स्क्रब टाइफस बीमारी ने दस्तक दी है। इस बीमारी से किसान टिरलिंग पवार (65) की मौत हुई है। इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके के नागरिकों की जांच शुरू की है और कई लोगों के रक्त के नमूने लिए गए हैं। मृतक टिरलिंग पवार की रक्त जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत एहतियाती कदम उठाने शुरू किए हैं। पिछले पांच-छह दिनों से डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी जगतपुर में डेरा डालकर स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।
खेती-बाड़ी पर आधारित आजीविका
टिरलिंग पवार अपने परिवार का आधार थे। उनकी आजीविका खेती-बाड़ी पर आधारित थी। उनकी मृत्यु से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। इसलिए ग्रामीण सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं। घास में स्क्रब टाइफस कीट पाया गया है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी नागरिकों को सफाई बनाए रखने और घास के ढेरों से दूर रहने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
यह भी पढ़ें – ठाकरे से है शिवसेना की पहचान, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दिखाया आईना, बोले- इसलिए मिलाया BJP से हाथ
सावधानी बरतें लोग
इस कीट के काटने से एक मरीज की मौत हो गई है। इसलिए एहतियात के तौर पर ग्राम पंचायत को पूरे गांव में निवारक उपाय शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। यह कीट घास में पाया जाता है। अन्य ग्रामीणों की भी जांच की गई है।
- डॉ. शरद जोगी, जिला मलेरिया अधिकारी
