अमरावती पुलिस ने की अवैध कच्ची शराब अड्डों पर छापेमारी की तस्वीरे (सोर्स: नवभारत) 
अमरावती

अमरावती में अवैध कच्ची शराब अड्डों पर छापे, 3.70 लाख का माल नष्ट ; दो आरोपी गिरफ्तार

Amravati Crime News: अमरावती क्राइम ब्रांच ने गाडगेनगर और फ्रेजरपुरा में अवैध शराब अड्डों पर छापा मारकर 3.70 लाख का माल नष्ट किया। 1,500 लीटर शराब जब्त कर दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया।

रूपम सिंह

Amravati Illegal Iiquor Destroyed News: अमरावती शहर के गाडगेनगर व फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कच्ची शराब अड्डों पर अपराध शाखा ने छापा मारा। कार्रवाई में पुलिस ने 3.70 लाख रुपए का माल नष्ट किया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराध शाखा का दल गाडगेनगर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था

तब गोपनीय जानकारी मिली कि वलगांव मार्ग के रेलवे लाईन के समीप तालाब के पास सार्वजनिक जगह पर कच्ची शराब बनाई जा रही है। जानकारी पर दल ने छापा मारकर शराब बना रहे रामनाथ कन्हैय्यालाल वाघमारे (47, सिद्धार्थ नगर, अमरावती) को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से शराब निकालने की सामग्री, 1455 लीटर सडवा मोहा, 150 लीटर कच्ची शराब सहित कुल 3 लाख 31 हजार रुपए का माल नष्ट किया।

रामनाथ के खिलाफ गाडगेनगर थाने में मामला दर्ज किया गया। उक्त कार्रवाई अमरावती  पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे, श्याम घुगे, रमेश धुमाल, शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक महेश इंगोले, गजानन ढेवले, मनोज ठोसर, मंगेश परिमल, विकास गुडधे, नईम बेग, योगेश पवार, सागर ठाकरे ने की।

सरदारपुरा में भी कार्रवाई

इसी तरह फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के वडाली परिसर के सरदारपुरा में एक महिला के घर छापा मारा गया। यहां पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब, सडवा मोहा 100 लीटर नष्ट किया जिसकी कीमत 43 हजार 200 रूपए बताई गई। महिला के खिलाफ फ्रेजरपुरा थाने में मामला दर्ज किया।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज