अमरावती: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कांग्रेस का हल्ला बोल; राजकमल चौक पर विरोध, FIR व महाराष्ट्र में प्रवेश
Amravati Congress Protest: बागेश्वर बाबा के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान का आरोप लगाया गया। कांग्रेस ने FIR और महाराष्ट्र में प्रतिबंध की मांग की है।
Amravati Dhirendra Shastri Controversy: छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ कथित विवादित बयान को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को राजकमल चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देश पर और शहराध्यक्ष बबलू शेखावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने एक कार्यक्रम में इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे शिवप्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं। नेताओं ने इसे अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि शिवाजी महाराज उनके आराध्य दैवत हैं और उनका अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मोहन भागवत उपस्थित थे, लेकिन उन्होंने कथित टिप्पणी का विरोध नहीं किया।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
कांग्रेस ने मांग की कि धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए और उन्हें महाराष्ट्र में स्थायी रूप से प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय”, “शिवाजी महाराज के सम्मान में कांग्रेस मैदान में”, “शिवाजी महाराज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्थान” जैसे नारे लगाए। साथ ही “भोंदू बागेश्वर का संरक्षण देने वाली सरकार का निषेध हो” और “बागेश्वर बाबा को महाराष्ट्र में प्रतिबंधित करो” जैसे नारे भी गूंजे।
इस आंदोलन में पूर्व पालकमंत्री डॉ. सुनील देशमुख, शहराध्यक्ष बबलू शेखावत, मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे, अनिल अग्रवाल, जयश्री वानखड़े, नितिन काले, निलेश गुहे, संकेत कुलट, विनोद मोदी, हाजी नजीर खान बी.के., विक्की वानखड़े, अर्चना आत्राम, सुनीता भेले, राजश्री जढ़ाले, मैथिली पाटिल, राहुल सावले, शंकर दिवटे, जुबेर खान, विजय लंगोटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई और इंटक के कार्यकर्ता शामिल हुए।
