अमरावती में गांजा पीते दो युवक रंगेहाथ गिरफ्तार; फरार आरोपियों की भी जांच तेज
Beer Shop Police Raid: अमरावती शहर पुलिस के विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 20 लोगों पर मामला दर्ज किया गया और गांजा पीते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: केतकी मोडक
पुलिस नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए दो अपराधि गिरफ्तार करते हूए (सोर्स - नवभारत)
Action Against Drug Users In Amravati: इन दिनों अमरावती शहर पुलिस द्वारा अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ एक विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 20 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने परिसर के फरार एवं वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए भी सघन जांच अभियान चलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाडगेनगर पुलिस थाना क्षेत्र में पीडीएमसी अस्पताल के सामने स्थित ‘रंगोली बीयर शॉपी’ पर पुलिस ने औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीते हुए 13 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा गया।
राहाटगांव चौक स्थित वाइन शॉपी पर भी छापा
इसी प्रकार, नांदगांव पेठ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राहाटगांव चौक स्थित ‘हर्ष वाइन शॉपी’ पर भी पुलिस दल ने दबिश दी। यहां भी सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे 7 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उन पर कानूनी मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 15 वांछित एवं फरार चल रहे आरोपियों की भी सरगर्मी से जांच की गई। पकड़े गए इन सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे मनपा का नया डिजिटल पोर्टल: कंस्ट्रक्शन कचरे की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग, वायु प्रदूषण और डंपिंग पर लगेगी लगाम
पुणे में 39 साल का इंतजार खत्म! HCMTR को मिली रफ्तार, 9000 करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए जल्द जारी होंगे टेंडर
खामगांव अर्बन बैंक पर IT का छापा, 350 खातों में मिले 100 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन; SFT छिपाने का भंडाफोड
Maharashtra Weather: कोंकण में फुहारें तो विदर्भ में बढ़ेगी तपिश, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?
सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले गिरफ्तार
इसी अभियान की अगली कड़ी में क्राइम ब्रांच और नागपुरी गेट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 2 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। नागपुरी गेट चौक क्षेत्र में जब पुलिस टीम द्वारा विशेष जांच और गश्त की जा रही थी, उसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को सार्वजनिक स्थान पर ‘गांजा’ नामक प्रतिबंधित मादक पदार्थ का सेवन करते हुए रंगेहाथ पकड़ा।
यह भी पढ़ें:- Dhule Police Action: बकरी ईद को लेकर धुले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आधी रात कॉम्बिंग ऑपरेशन से मचा हड़कंप
इसमें पहली कार्रवाई के दौरान आरोपी मोहम्मद मुक्कदीर हसन अब्दुल मन्नान अमरावती हबीब नगर निवासी (21) को हिरासत में लिया गया। वहीं पुलिस की दूसरी कार्रवाई में आरोपी तुलशीराम माणिकराम सिंह अमरावती, ताज नगर, निवासी चार खंबा (28) को भी सार्वजनिक स्थान पर गांजे का सेवन करते हुए दबोचा गया। इन दोनों के खिलाफ भी पुलिस ने नशीले पदार्थों के सेवन के जुर्म में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।
