अमरावती में अधजली युवती की लाश मिलने से सनसनी, पहचान छिपाने के लिए रची गई खौफनाक साजिश
Burnt Body Mystery : अमरावती के गाडगेनगर थाना क्षेत्र स्थित तपोवन परिसर में मिली अज्ञात युवती की अधजली लाश ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया।
Tapovan Murder Case (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Murder Case: मंगलवार को गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तपोवन परिसर में मिली अज्ञात युवती की अधजली लाश ने शहर में सनसनी फैला दी है। हत्या के 2 दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाने से यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे ने पहले युवती की निर्मम हत्या की और फिर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को आग के हवाले कर दिया। अब इस रहस्यमय हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस डीएनए जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया जाएगा।
गाडगे नगर पुलिस ने अब इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों और डीएनए जांच का सहारा लेने का निर्णय लिया है। युवती का शव मिलने की खबर आग की तरह फैलते ही अपनी लापता बेटी की तलाश में दरदर भटक रहा एक पीड़ित परिवार उम्मीद और अंदेशे के साथ गाडगे नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा था। पुलिस इस परिवार को शिनाख्त के लिए घटनास्थल पर भी ले गई थी।
सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम
लेकिन शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे पहचानने में परिवार के लोग भी असमर्थ दिखे। संदिग्धों से पूछताछ गाडगे नगर थाने में कई संदिग्धों को बुलवाकर उनसे भी पुछताछ चल रही है। लेकिन इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टी पुलिस व्दारा नहीं की गई है। इस बड़े संशय को दूर करने के लिए अब पुलिस वैज्ञानिक जांच के जरिए मृतका की सटीक पहचान करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर 18 जून को वोटिंग, जानें नामांकन से मतदान तक की पूरी डिटेल
गरवारे क्लब से महायुति ने फूंका चुनावी शंखनाद, जानें कौन है महायुति के 17 अधिकृत उम्मीदवार?
सुनेत्रा पवार का पहला जनता दरबार: अनुशासन और संवेदनशीलता का संगम, दिखी अजित पवार की झलक
नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूलों की बढ़ी मुश्किलें, मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म अनुदान में 20% कटौती
पहले हत्या फिर शव को जलाया!
उल्लेखनीय कि हत्यारे ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढा रही है। जल्द ही आरोपी कानून के शिकंजे में होने की बात गाडगे नगर पुलिस ने कही। वही इस मामले में पुलिस व्दार बारिकी से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े: पातुर-मेडशी मार्ग पर छापा, 2,500 लीटर ईंधन और टैंकर सहित 17.47 लाख रु. का माल जब्त
डीएनए जांच से खुलेगा रहस्य
जहां चर्चाओं के बीच शहर में युवती की पहचान होने और आरोपी की गिरफ्तारी की खबर भी आग की तरह बुधवार को फैली थी। इस बीच गाडगे नगर थाना के पीआई गोरखनाथ जाधव ने प्रसार माध्यम के जरिए बताया कि अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दर्ज मामले के चलते कुछ व्यक्तियों को बुलाकर पूछताछ जारी है।
