Amravati Rajkamal Chowk Political Protest News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के राजकमल चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला जलाने का प्रयास किया। यह आंदोलन राहुल गांधी के हालिया बयान और संसद भवन के मकर द्वार पर किए गए प्रदर्शन के विरोध में आयोजित किया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर पर चप्पलें भी मारीं और नारेबाजी करते हुए उनके बयान की कड़ी आलोचना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह आंदोलन संसद के अपमान के खिलाफ और राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में किया गया है।
यह आंदोलन डॉ. नितिन धांडे के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान किरण पातुरकर, बादल कुलकर्णी, राधा कुरिल, सुनील खराटे, सचिन रासने, राजू कुरील, मिलिंद बांबल, गजानन देशमुख, कमल मालवीय, आकाश पाटिल, संजय शादी, लता देशमुख, लवीना हर्षे, वंदना मडगे, विनोद तानबैस, राजेंद्र मेटे, कुणाल टिकले, उमेश निलगिरे, अलका सरदार, शैलेंद्र चव्हाण, प्रफुल बर्वे, तुषार चौधरी, आकाश पाटील, कीर्तिदीप सराफ, दीपक अनासाने, अशोक पंचारे, आदित्य खैरकार, अनिकेत तारवाणी, मनीष आडविकार, भूषण हरकुट, रवी पारवे, भय्या तिरपुडे, मीना पवार, अंजलि पाठक, उज्ज्वल महाजन, मनीषा मडोदे, सपना कंडलकर, गीता साहूकार, मीना काले, प्रीति मकवाना, गीता सावरकर, राधिका जोशी, अबोली लेंगे और संगीता बुरंगे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।