अमरावती एयरपोर्ट से रात में भी उड़ान की तैयारी, अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Belora Airport Night Landing: अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट पर रात्रिकालीन विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।
amravati belora airport night landing approval
अमरावती बेलोरा एयरपोर्ट(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग के लिए सभी आवश्यक तकनीकी कार्य पूरे हो चुके हैं।

  • रनवे के साथ आधुनिक DVOR-DME रेडियो नेविगेशन सिस्टम भी सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है।

  • अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

  • दस्तावेजों की जांच के बाद संबंधित विभागों द्वारा PHy निरीक्षण और परीक्षण किए जाएंगे, जिसमें कुछ सप्ताह लग सकते हैं।

Amravati Flight Services: अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट से रात्रिकालीन विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद अब मजबूत हो गई है। नाइट लैंडिंग के लिए आवश्यक सभी तकनीकी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

रनवे से लेकर आधुनिक रेडियो नेविगेशन प्रणाली तक की तैयारियां पूरी होने के बाद अब एयरपोर्ट प्रबंधन को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। मंत्रालय स्तर पर दस्तावेजों की जांच जारी है। इसके बाद पीएचवाई निरीक्षण और परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कुछ सप्ताह का समय लगने की संभावना

महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (एमएडीसी) के उपाध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी दीपक कपूर ने बताया कि अमरावती एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग से संबंधित सभी आवश्यक कार्य पूरे हो चुके हैं। फिलहाल संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विभागों द्वारा पीएचवाई निरीक्षण और परीक्षण किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में कुछ सप्ताह का समय लगने की संभावना है।

मिल सकेगी अंतिम मंजूरी

सफल निरीक्षण और परीक्षण के बाद ही रात्रिकालीन विमान परिचालन के लिए अंतिम मंजूरी मिल सकेगी। कपूर ने स्पष्ट किया कि विमानन क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार काम किया जा रहा है। एमएडीसी संबधित विभागों के लगातार संपर्क में है, ताकि मंजूरी की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके।

amravati belora airport night landing approval
1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

डीवीओआर-डीएमई सिस्टम भी शुरू

बेलोरा एयरपोर्ट पर आधुनिक डीवीओआर-डीएमई रेडियो नेविगेशन सिस्टम भी सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है। यह प्रणाली विमान को दिशा और दूरी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराती है। डीवीओआर पायलटों को दिशा संबंधी संकेत देता है, जबकि डीएमई विमान और जमीन पर स्थित स्टेशन के बीच की दरी निर्धारित करने में मदद करता है। इस प्रणाली के शुरू होने से पायलटों को उड़ान के दौरान बेहतर नेविगेशन सहायता मिलेगी और विमान परिचालन की विश्वसनीयता बढ़ेगी। नाइट लैंडिंग की मंजूरी मिलने के बाद एयरपोर्ट की परिचालन क्षमता में विस्तार होने की उम्मीद है।

amravati belora airport night landing approval
नागपुर में रिटायर्ड शिक्षक से 48.28 लाख की साइबर ठगी, खुद को ATS और ED अधिकारी बताकर डराया

हवाई संपर्क को मिलेगी नई दिशा

रात्रिकालीन उड़ानों की सुविधा शुरू होने से अमरावती के हवाई संपर्क को नई दिशा मिल सकती है। इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक समय पर यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा। साथ ही भविष्य में अधिक विमान कंपनियों द्वारा अमरावती से उड़ान सेवाएं शुरू करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। अब सभी की नजरें एमओसीए की मंजूरी और आगामी निरीक्षण प्रक्रिया पर टिकी हैं।