Amravati News: बेलोरा एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी नाइट लैंडिंग, मुंबई-पुणे के लिए सीधी उड़ान का राणा का दावा

Belora Airport Expansion: अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट पर जल्द नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने का दावा विधायक रवि राणा ने किया है। उन्होंने मुंबई और पुणे के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने की जानकारी दी।
belora airport night landing mumbai pune flights amravati
बेलोरा एयरपोर्ट नाइट लैंडिंग(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Belora Airport Night Landing: अमरावती जिले के बडनेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवि राणा ने कहा कि बेलोरा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। जल्द ही बेलोरा से नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होगी। साथ ही मुंबई और पुणे के लिए सीधी विमान सेवाएं प्रारंभ होंगी। इसके अलावा कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग सेंटर शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के लगभग 2,000 से 2,500 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

'ब' वर्ग तीर्थ क्षेत्र श्री क्षेत्र कोंडेश्वर के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 25 करोड़ रुपये की निधि से विभिन्न विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ। यह कार्यक्रम विधायक रवि राणा के हाथों और पूर्व सांसद नवनीत राणा की उपस्थिति में हुआ।इस समय वह बोल रहे थे।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति

इस अवसर पर संस्थान के ट्रस्टी हभप एड। सागर महाराज देशमुख, उद्योगपति लपी सेठ उर्फ चंद्रकुमार जाजोदिया, उपमहापौर सचिन भेंडे और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। स्वीकृत निधि से उद्योग भवन सभागार, गणेश भवन, शंकर-पार्वती संकुल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे कोंडेश्वर के धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

अमरावती को मिले बड़े प्रोजेक्ट: रवि राणा

विधायक रवि राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री और जिला पालकमंत्री के सहयोग तथा लगातार किए गए प्रयासों के कारण कोंडेश्वर धाम के लिए यह भारी निधि मंजूर हुई है। उन्होंने पूर्व सांसद नवनीत राणा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यदि नवनीत राणा पुनः चुनाव जीतकर आतीं, तो वे डॉ. भाऊसाहेब पंजाबराव देशमुख के बाद अमरावती जिले से दूसरी कैबिनेट मंत्री बनतीं। इस बात का मलाल आज पूरे जिले को है। रवि राणा ने जानकारी दी कि अमरावती में शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि स्वीकृति कराने में नवनीत राणा की मुख्य भूमिका रही, जिसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी।

belora airport night landing mumbai pune flights amravati
अकोला के पातुर नंदापुर में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सरकार से महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत कराईं

पूर्व सांसद नवनीत राणा ने भी नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अमरावती में उद्योग, शिक्षा, गगन फैक्टरी और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत कराईं। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष रमेश पकड़े, उपाध्यक्ष सुरेश टेटू सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com