आर्वी-अमरावती मार्ग पर विरगव्हाण के पास दो बाइक आपस में भिड़ी, मासूम समेत 2 की हुई मौत, 3 गंभीर घायल

Amravati Road Accident: अमरावती-आर्वी मार्ग पर विरगव्हाण के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 3 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं।
Amravati Arvi Road Accident
अमरावती-आर्वी रोड पर बाइक की टक्कर(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Arvi Road Accident: आर्वी से हुई अमरावती मार्ग पर विरगव्हान के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक 3 वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। यह दर्दनाक हादसा रविवार की सुबह 11 बजे कुहां थाना क्षेत्र में घटित हुआ।

मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर

रविवार सुबह कुर्हा-अमरावती मार्ग पर विरगव्हाण के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 3 वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल कुर्हा से अमरावती की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी ओर से बुलेट अमरावती से आर्वी की दिशा में आ रही थी।

इसी दौरान दोनों दोपहिया वाहनों के बीच भीषण टक्कर हुई। मृतकों की पहचान वंश सतीश मुडे (22), निवासी आर्वी, और अभिन्या धीरज तायडे (3), निवासी गाडगेनगर, अमरावती के रूप में हुई है। हादसे में धीरज तायडे, पूनम तायडे और 17 वर्षीय अथर्व पंडित मेश्राम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में शामिल एक दोपहिया वाहन का नंबर एमएच 32/एबी 8908 बताया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Amravati Arvi Road Accident
गड़चिरोली में बाघ का आतंक, दोलंदा में हमले से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत, वन विभाग के खिलाफ 18 अगस्त को चक्काजाम

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही कुर्हा पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अमरावती पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक जांच-पड़ताल भी की।

वहीं, दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अमरावती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इसाज जारी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों दोपहिया वाहनों की स्थिति और हादसे के संभावित कारणों की भी जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में कुर्हा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद हादसे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com