Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती मनपा स्कूलों के लिए 45 करोड़ मंजूर; पालकमंत्री बावनकुले ने दिए विकास कार्यों और सौर ऊर्जा के निर्देश

Amravati News: अमरावती में स्कूलों के सुधार के लिए 45 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। पालकमंत्री बावनकुले ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

  • Author By Md. Salam | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 19, 2026 | 04:32 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Chandrashekhar Bawankule News: अमरावती शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में शिक्षा, आवास, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सबसे बड़ी घोषणा शहर की शिक्षा व्यवस्था को लेकर की गई।

पालकमंत्री बावनकुले ने बताया कि मनपा के स्कूलों के सुधार के लिए कुल 45 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है, जिसमें प्रति वर्ष 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा।

इसके साथ ही, मनपा के 30 स्कूलों और 4 अस्पतालों की इमारतों पर सौर ऊर्जा प्रकल्प स्थापित करने का निर्णय लिया गया, जिससे ऊर्जा लागत कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

मारेगांव अस्पताल बेहाल: 40° गर्मी में बंद कूलर-जनरेटर, मरीजों को सुविधाओं का भारी अभाव

‘कांग्रेस ने पाले हैं हरे विषैले सांप’: विजय वडेट्टीवार के ‘विषवल्ली’ तंज पर नवनीत राणा का करारा पलटवार

13 करोड़ वसूले, फिर भी 32 करोड़ बकाया; यवतमाल में जल आपूर्ति पर संकट गहराया

चंद्रपुर में प्रदूषण कम करने के लिए जल्द होगी उद्यमियों की बैठक, मंत्री ने एमपीसीबी अधिकारियों को दिए निर्देश

शहर विकास के अन्य प्रमुख निर्णय

  • अंबादेवी और एकवीरा देवी मंदिर परिसर के नवीनीकरण कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश
  • छत्री तालाब और वडाली तालाब के सौंदर्यीकरण से पर्यटन को बढ़ावा
  • शिवटेकड़ी पर शिवसृष्टि प्रकल्प विकसित किया जाएगा
  • रमाई और प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों को समय पर पूरा करने के आदेश
  • बेघर लोगों को शेल्टर होम में स्थानांतरित कर पट्टे देने की प्रक्रिया शुरू
  • यातायात और अतिक्रमण पर फोकस

शहर में बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए हॉकर्स जोन बनाए जाएंगे और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भविष्य का रोडमैप

  • संभावित सूखे को ध्यान में रखते हुए जल प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।
  • वर्षा जल संचयन को अनिवार्य किया जाएगा
  • पुराने कुओं की सफाई कर जल भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी
  • स्ट्रीट लाइट्स को सौर ऊर्जा पर शिफ्ट किया जाएगा
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे
  • टैक्स वसूली में पारदर्शिता

मनपा की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जीएसटी, एलबीटी और संपत्ति कर की वसूली में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए गए। लंबित पीआर कार्ड वितरण को भी जल्द पूरा करने को कहा गया।

बैठक में महापौर श्रीचंद तेजवाणी, विधायक संजय खोडके, सुलभाताई खोडके, रवि राणा, धीरज लिंगाडे, मनपा आयुक्त वर्षा लड्डा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Amravati amc meeting bawankule 45 crore school budget solar project

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 04:08 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.