अमरावती में क्षत्रिय महासभा का भव्य अधिवेशन; हरबंस सिंह बोले, ‘नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं सहेगा देश’
अमरावती में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का अधिवेशन, प्रधानमंत्री मोदी के अपमान पर उठी आवाज़, समाजसेवियों का सम्मान।
Maharashtra Convention News: अमरावती संत ज्ञानेश्वर सभागृह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय युवा एवं महाराष्ट्र प्रदेश अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर ठाकुर हरबंस सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के सर्वोच्च नेता हैं और उनका अपमान राष्ट्र का अपमान है। उन्होंने प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश के सम्मान से जुड़ा विषय बताया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक सुलभा संजय खोडके, रवि राणा, दिलीप कुमार सानंदा, एड. ए.पी. सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र राजू, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीतू सिंह, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. भागवत सिंह राजपूत, राष्ट्रीय युवा वीरांगना अध्यक्ष प्रभा सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
अधिवेशन में डॉ. पृथ्वीराज सिंह राजपूत और सिनेमैटोग्राफर अजय तायडे द्वारा तैयार सामाजिक कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण किया गया। एड. ए.पी. सिंह ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
विधायक सुलभा खोडके और रवि राणा ने महासभा के सामाजिक कार्यों की सराहना की, जबकि राघवेंद्र राजू ने संगठन के उपक्रमों की जानकारी दी। डॉ. भागवत सिंह राजपूत ने अधिवेशन की भूमिका रखी। नीतू सिंह और शीतल सिंह मुंगोना ने समाज में मातृशक्ति की बढ़ती भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया।
उत्कृष्ट कार्यों पर सम्मान
समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। इनमें डॉ. पृथ्वीराज सिंह राजपूत, जीवन सिंह बायस, महेंद्र सिंह परिहार, वासंती मंगरोले, बादल सिंह राजपूत, विष्णु सोलंके, पृथ्वीराज सिंह ठाकुर, छाया विजय सिंह राजपूत, दर्शन सिंह ठाकूर, धोंडीराम सिंह राजपूत, मंजुषा ढाकरे, भागवत सिंह खंगार, आरती पाटिल, डॉ. जितेंद्र सिंह राजकुमार, सुनील गुंदली, सुषमा ठाकुर, अमरावती क्षत्रिय महासभा, डॉ. अस्मिता खांबरे, पदम सिंह राजपूत, सोनलबा पडियार, शुभांगी तथा रोकड़े ज्वेलर्स सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पृथ्वीराज सिंह राजपूत व मेघा कोटक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रा. डॉ. सुनीलसिंह मुंगोना ने किया।
