अमरावती जिले में बड़ा उलटफेर, कई विधायकों के गढ़ ढहे, नए चेहरों को मिला मौका
Amaravati Election Result: अमरावती जिले की 10 नगर परिषद और 2 नगर पंचायत चुनावों में भाजपा ने 6 नगराध्यक्ष पद जीते। कांग्रेस ने 2 स्थानों पर जीत दर्ज की, जबकि अन्य दलों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
- Written By: आकाश मसने
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Amaravati Municipal Election Results: अमरावती जिले की 10 नगर परिषद और 2 नगर पंचायत चुनावों में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भाजपा ने सर्वाधिक 6 नगराध्यक्ष पदों पर कब्जा जमाकर अपनी ताकत साबित की। कांग्रेस ने विपरीत परिस्थितियों में भी 2 स्थानों पर जीत दर्ज की। वहीं प्रहार, शिवसेना (उबाठा गुट), शिवसेना (शिंदे गुट) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने एक-एक नगराध्यक्ष पद हासिल किया।
भाजपा की जीत और कांग्रेस की वापसी
भाजपा को चिखलदरा और दर्यापुर में प्रस्थापितों को नकारते हुए सफलता मिली। वहीं कांग्रेस ने दयाँपुर और चिखलदरा में जीत दर्ज कर भाजपा को बड़ा झटका दिया। दयाँपुर में कांग्रेस नेता सुधाकर भारसाकड़े की पत्नी मंदाकिनी भारसाकड़े ने भाजपा विधायक प्रकाश भारसाकड़े की पत्नी नलिनी भारसाकड़े को पराजित किया।
निर्दलीय और उद्धव गुट की सफलता
नांदगांव खंडेश्वर से शिवसेना (उबाठा गुट) की प्राप्ती मारोडकर विजयी रहीं। चांदूर रेलवे से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. प्रियंका विश्वकर्मा ने जीत दर्ज कर विधायक प्रताप अड़सड़ को बड़ा झटका दिया। वहीं उनकी बहन अर्चना रोठे ने धामणगांव में जीत दर्ज कर अपना गढ़ बचाया।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
भंडारा में नहर में फंसी मादा तेंदुए का सफल रेस्क्यू, तीन घंटे चला अभियान
मोर्शी और वरुड में अलग-अलग समीकरण
मोर्शी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां शिवसेना (शिंदे गुट) की प्रतीक्षा रविंद्र गुल्हाने विजयी रहीं। वरुड में भाजपा के ईश्वर सलामे ने नगराध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
अचलपुर और चांदूर बाजार का रिजल्ट
अचलपुर से भाजपा की रुपाली माथने विजयी हुईं। वहीं चांदूर बाजार में प्रहार पार्टी की मनीषा नांगलिया ने जीत दर्ज कर बच्चू कडू का गढ़ बचाया। यह परिणाम विधायक प्रवीण तायडे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- पुणे के खंडोबा मंदिर परिसर में भीषण हादसा; गुलाल उड़ाते ही लगी आग, 2 पार्षद समेत 16 झुलसे- Video
पार्टीवार नगराध्यक्ष पद
- भाजपा: 6
- कांग्रेस: 2
- शिवसेना (शिंदे गुट): 1
- शिवसेना (उबाठा गुट): 1
- प्रहार: 1
- निर्दलीय: 1
ईवीएम पर विश्वास
भाजपा जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख ने कहा कि विरोधियों द्वारा हर बार ईवीएम पर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन इस बार के नतीजों ने साबित कर दिया कि ईवीएम पूरी तरह सही है।
