Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सस्ते सोने का लालच बना जाल! अमरावती के दो युवकों से 52.50 लाख की ठगी, बैग में निकली इंग्लिश डिक्शनरी

Amravati Crime News: अमरावती के दो युवकों को सस्ते सोने का झांसा देकर मुंबई और दिल्ली में ठग लिया गया। आरोपियों ने 52.50 लाख रुपए हड़पे और बैग में सोने की जगह इंग्लिश डिक्शनरी रख दी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 13, 2025 | 12:46 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Gold Fraud News: अमरावती शहर के दो लोगों को मुंबई और दिल्ली में बुलाकर कस्टम डिपार्टमेंट से कम कीमत में सोने के आभूषण देने का झांसा देकर 52.50 लाख से ठगने का मामला सामने आया है। शुभम अमरावती पलास लाईन निवासी अनिलराव सोनोने की शिकायत पर गाडगेनगर पुलिस ने रामेश्वर पेटले व अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार शुभम सोनोने की गाडगेनगर में मोबाइल की दुकान है। दुकान में महेंद्र शुक्ला काम पर है। महेंद्र का परिचित रामेश्वर पेटले एक दिन दुकान में आया। उसने शुभम से कहा कि सोने के आभूषण कस्टम डिपार्टमेंट से कम कीमत लिये हैं, आपको चाहिए है क्या, अगर चाहिए तो मेरे साथ मुंबई में चलो।

इसकी जानकारी शुभम ने अपने दोस्त राजेंद्र आहुजा को दी। इस समय दोनों के बीच व्यवहार हुआ। इस संबंध में संबंधित अधिकारी से मिलने के लिए वह 17 अप्रैल 2025 को मुंबई गए। जहां उनकी अधिकारियों से मुलाकात नहीं हुई।

बेवकूफ बनाकर 35 लाख रुपय छीने

मुंबई के एक होटल में शुभम और राजेंद्र 19 अप्रैल को ठहरे थे। यहां वह बैग में 35 लाख रुपए की कैश लेकर गए थे। जहां रामेश्वर पेटले ने उनके रुपयों के साथ फोटो निकालकर संबंधित आरोपियों को भेजे। इसके शुभम और राजेंद्र को टैक्सी क्रमांक टीएक्स 13/ईए 8888 गाडी में उन्हें लेकर हिरानंदानी हॉस्पिटल के पास लेकर गए। यहां पर उन्होंने शुभम को कुछ दूरी पर लेकर जाकर सोने के सैम्पल दिखाए।

दोनों कथित अधिकारी ने पूछा कि व्यवहार कब करना है, तब जगह तय होने की थी। जिसके बाद शुभम और राजेंद्र टैक्सी में होटल की ओर लौट रहे थे। लेकिन रामेश्वर पेटले ने रुपयों से भरी बैग को टैक्सी के पीछे की डिक्की में रखा।

यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर में सन्नाटा! तीसरे दिन भी नहीं भरा कोई नामांकन फॉर्म, पार्टियां उम्मीदवार तय करने में उलझी

शुभम और राजेंद्र ने यह बैग सामने लाने की कई बार कहा, लेकिन कोई न कोई बहाना बनाया गया। पश्चात शुभम और राजेंद्र को एक खुली जगह पर टैक्सी रुकवाई। इसके बाद कार चालक व पेटले टैक्सी लेकर फरार हो गया। उस बैग में 35 लाख रुपए की कैश भी थी।

इसके बाद व्यवहार को पूरा करने और आपके रुपए वापिस देने की बात कहकर आरोपियों ने 20 जून 2025 को राजेंद्र आहुजा और शुभम सोनोने को दिल्ली में 17 लाख 50 हजार रुपए लेकर बुलाया। उन्हें जामा मस्जिद के पास मिलने के लिए बुलाया। यहां राजेंद्र आहुजा पहुंचते ही एक आरोपी ने राजेंद्र को चाकू लगाकर रुपयों की बैग देने की बात कही और चुपचाप निकल जाने की धमकी दी। इस तरह कुल 52.50 लाख से दोनों को ठगा गया।

इंग्लिश डिक्शनरियों की दी बैग

इस समय आरोपी ने एक भारी बैग राजेंद्र आहुजा के पास दिया। जिसको ताला लगा हुआ था। तब राजेंद्र ने आटो में बैठकर बैग का लॉक तोडकर देखा तो उसमें इंग्लिश की डिशनरियां पाई गई। इसके बाद शुभम और राजेंद्र ने रामेश्वर पेटले को फोन किया तो वह हंसने लगे।

पुलिस थाने में शिकायत मत दो, ऐसा कहा। जिसकी शिकायत शुभम सोनोने ने गाडगेनगर थाने में दी। पुलिस ने रामेश्वर पेटले सहित अन्य दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Amaravati gold scam 52 lakh fraud in mumbai delhi cheated with dictionary bag

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2025 | 12:46 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Amravati Crime
  • Crime News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

बिना अनुमति JCB से खेती तहस-नहस, भंडारा में RVR प्रोजेक्ट कंपनी के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

2

Thane: DJ,आतिशबाजी और हूटिंग के बीच ठाणे में 2026 का आगाज, 5 हजार पुलिस तैनात

3

आंकड़े बोल रहे हैं! भंडारा में संगीन अपराधों पर लगाम; 180 अपराधी जिला बदर, 29 पर लगा MPDA

4

प्राणहिता नदी पर पुल का अभाव, जान जोखिम में डालकर अस्पताल जाते हैं ग्रामीण, प्रशासन कब जागेगा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.