
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Gold Fraud News: अमरावती शहर के दो लोगों को मुंबई और दिल्ली में बुलाकर कस्टम डिपार्टमेंट से कम कीमत में सोने के आभूषण देने का झांसा देकर 52.50 लाख से ठगने का मामला सामने आया है। शुभम अमरावती पलास लाईन निवासी अनिलराव सोनोने की शिकायत पर गाडगेनगर पुलिस ने रामेश्वर पेटले व अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार शुभम सोनोने की गाडगेनगर में मोबाइल की दुकान है। दुकान में महेंद्र शुक्ला काम पर है। महेंद्र का परिचित रामेश्वर पेटले एक दिन दुकान में आया। उसने शुभम से कहा कि सोने के आभूषण कस्टम डिपार्टमेंट से कम कीमत लिये हैं, आपको चाहिए है क्या, अगर चाहिए तो मेरे साथ मुंबई में चलो।
इसकी जानकारी शुभम ने अपने दोस्त राजेंद्र आहुजा को दी। इस समय दोनों के बीच व्यवहार हुआ। इस संबंध में संबंधित अधिकारी से मिलने के लिए वह 17 अप्रैल 2025 को मुंबई गए। जहां उनकी अधिकारियों से मुलाकात नहीं हुई।
मुंबई के एक होटल में शुभम और राजेंद्र 19 अप्रैल को ठहरे थे। यहां वह बैग में 35 लाख रुपए की कैश लेकर गए थे। जहां रामेश्वर पेटले ने उनके रुपयों के साथ फोटो निकालकर संबंधित आरोपियों को भेजे। इसके शुभम और राजेंद्र को टैक्सी क्रमांक टीएक्स 13/ईए 8888 गाडी में उन्हें लेकर हिरानंदानी हॉस्पिटल के पास लेकर गए। यहां पर उन्होंने शुभम को कुछ दूरी पर लेकर जाकर सोने के सैम्पल दिखाए।
दोनों कथित अधिकारी ने पूछा कि व्यवहार कब करना है, तब जगह तय होने की थी। जिसके बाद शुभम और राजेंद्र टैक्सी में होटल की ओर लौट रहे थे। लेकिन रामेश्वर पेटले ने रुपयों से भरी बैग को टैक्सी के पीछे की डिक्की में रखा।
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर में सन्नाटा! तीसरे दिन भी नहीं भरा कोई नामांकन फॉर्म, पार्टियां उम्मीदवार तय करने में उलझी
शुभम और राजेंद्र ने यह बैग सामने लाने की कई बार कहा, लेकिन कोई न कोई बहाना बनाया गया। पश्चात शुभम और राजेंद्र को एक खुली जगह पर टैक्सी रुकवाई। इसके बाद कार चालक व पेटले टैक्सी लेकर फरार हो गया। उस बैग में 35 लाख रुपए की कैश भी थी।
इसके बाद व्यवहार को पूरा करने और आपके रुपए वापिस देने की बात कहकर आरोपियों ने 20 जून 2025 को राजेंद्र आहुजा और शुभम सोनोने को दिल्ली में 17 लाख 50 हजार रुपए लेकर बुलाया। उन्हें जामा मस्जिद के पास मिलने के लिए बुलाया। यहां राजेंद्र आहुजा पहुंचते ही एक आरोपी ने राजेंद्र को चाकू लगाकर रुपयों की बैग देने की बात कही और चुपचाप निकल जाने की धमकी दी। इस तरह कुल 52.50 लाख से दोनों को ठगा गया।
इस समय आरोपी ने एक भारी बैग राजेंद्र आहुजा के पास दिया। जिसको ताला लगा हुआ था। तब राजेंद्र ने आटो में बैठकर बैग का लॉक तोडकर देखा तो उसमें इंग्लिश की डिशनरियां पाई गई। इसके बाद शुभम और राजेंद्र ने रामेश्वर पेटले को फोन किया तो वह हंसने लगे।
पुलिस थाने में शिकायत मत दो, ऐसा कहा। जिसकी शिकायत शुभम सोनोने ने गाडगेनगर थाने में दी। पुलिस ने रामेश्वर पेटले सहित अन्य दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।






