नासिक में गर्मियों के प्याज का रकबा आधा, खेती के बदले समीकरण; प्याज खेती में बड़ी गिरावट

Nashik Onion Cultivation: नासिक जिले में इस साल गर्मियों के प्याज की खेती का रकबा तेजी से घटा है। 31 दिसंबर तक केवल 98,539 हेक्टेयर में ही प्याज की खेती हो सकी है।
Summer onion acreage in Nashik halved, changing the dynamics of cultivation; a significant decline in onion farming
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Onion Acreage Decline: नासिक जिले में इस साल गर्मियों के प्याज की खेती के समीकरण बदलते दिख रहे हैं। हालांकि खेती की शुरुआत देरी से हुई, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस साल रकबा काफी कम हो गया है।

31 दिसंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक केवल 98,539 हेक्टेयर में प्याज की खेती हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक यह आंकड़ा 1,80,877 हेक्टेयर था।

सटाणा सबसे आगे, नासिक-पेठ अब भी पीछे

जिले की विभिन्न तहसीलों में प्याज की खेती की स्थिति अलग-अलग है-यहां सबसे अधिक 28,290 हेक्टेयर में प्याज लगाया गया है। नासिक, त्र्यंबकेश्वर और पेठ तहसील में दिसंबर के अंत तक प्याज की खेती शुरू नहीं हो सकी है।

यहाँ जनवरी में रोपाईं होने की संभावना है। सुरगाणा तहसील में सबसे कम केवल 78 हेक्टेयर में प्याज की बुवाई हुई है।

तहसील के हिसाब से खेती के आंकड़े (हेक्टेयर में) (टेबल)

तहसील खेती का क्षेत्र (हेक्टेयर)
सटाणा (बागलाण) 28,290
चांदवड 14,320
देवला 12,638
मालेगांव 11,805
येवला 8,658
नांदगांव 8,415
सिन्नर 7,283
कलवण 3,480
निफाड़ 2,719
दिंडोरी 720
इगतपुरी 130
सुरगाणा 78
कुल योग 98,539
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com