दुबई में नौकरी और कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 11.71 लाख की ठगी, नागपुर के युवक के खिलाफ मामला दर्ज
Amravati Fraud Case: अमरावती में एक युवक से दुबई में नौकरी और कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 11.71 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में नागपुर निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
मुंबई फेक लोन स्कैम (सोर्सः सोशल मीडिया)
Dubai Job Scam: राजापेठ थाना क्षेत्र के स्वस्तिक नगर निवासी 25 वर्षीय युवक के साथ कंपनी में पार्टनर बनाने और दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख 71 हजार 149 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अमोल की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने नागपुर के धनकवडी नगर निवासी आरोपी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अमोल ने पहले आरोपी राजेश से फली (मूंगफली) तेल की 10 बोतलें खरीदी थीं। बोतलों की बिक्री नहीं होने पर उसने वह तेल स्वयं उपयोग में लिया और बाद में भी उससे तेल खरीदता रहा। इसी दौरान आरोपी राजेश ने अमोल को बताया कि उसकी ‘ग्रीन चिली’ नाम से कंपनी है और यदि वह 25 लाख रुपये निवेश करेगा तो उसे कंपनी में पार्टनर बना दिया जाएगा।
2.5 प्रतिशत मुनाफा देने और दुबई में नौकरी लगवाने का भी आश्वासन
अमोल ने इतनी बड़ी राशि न होने की बात कही, तो आरोपी ने कहा कि जितनी रकम उपलब्ध है, उतनी ही दे दें। साथ ही 2.5 प्रतिशत मुनाफा देने और दुबई में नौकरी लगवाने का भी आश्वासन दिया। लंबे समय से परिचित होने के कारण अमोल ने उस पर विश्वास कर आईडीबीआई बैंक के माध्यम से अलग-अलग तारीखों में पैसे भेज दिए।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
रोजगार योजनाओं के लंबित लोन जल्द मंजूर करें, अमरावती में जिलाधिकारी की बैंकों को सख्त हिदायत
ये भी पढ़े: विवाह से पहले काउंसलिंग जरूरी, सिकलसेल मुक्त महाराष्ट्र की ओर नासिक का बड़ा कदम
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
शिकायत के अनुसार, अमोल ने आरोपी को कुल 16 लाख रुपये दिए थे, जिनमें से आरोपी ने 4 लाख 28 हजार 851 रुपये वापस कर दिए। इसके बाद शेष 11 लाख 71 हजार 149 रुपये लौटाने में वह लगातार टालमटोल करने लगा। खुद को ठगा महसूस होने पर अमोल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। राजापेठ पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
