Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती APMC रिपोर्ट: तुअर की कीमतों में सुधार, सोयाबीन के दाम कमजोर

Amravati Mandi Rates: अमरावती कृषि उत्पन्न बाजार समिति में पिछले सप्ताह तुअर, सोयाबीन और गेहूं की आवक में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तुअर लाल के दाम बढ़कर 8211 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 28, 2026 | 04:58 PM

Amravati mandi (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

APMC Amravati News: कृषि उत्पन्न बाजार समिति के अनाज विभाग में पिछले सप्ताह विभिन्न कृषि उपजों की आवक में बढ़ोतरी हुई। वहीं प्रमुख फसलों के दामों में उल्लेखनीय उतारचढ़ाव देखने को मिला। कुछ कृषि उपजों के भाव में सुधार हुआ, जबकि कुछ के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बाजार समिति से प्राप्त दैनिक बाजार भाव रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह तुअर लाल के भाव में अच्छी तेजी दिखाई दी। सप्ताह की शुरुआत में तुअर का अधिकतम भाव 8 हजार 111 रुपये प्रति क्विंटल था, जो सप्ताह के अंत में 29 मई को बढ़कर 8 हजार 211 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया।

यानि तुअर के भाव में प्रति क्विंटल 100 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर सोयाबीन के बाजार भाव सामान्य रूप से 4 हजार 800 से 7 हजार 269 रुपये के बीच स्थिर रहे, लेकिन 29 मई को सोयाबीन का सर्वोच्च भाव घटकर 6 हजार 333 रुपये तक पहुंच गया। चना गावरानी एवं बड़ी जैकी के भाव स्थिर रहे और यह 5 हजार 500 से 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकता रहा।

सोयाबीन और तुअर की आवक में बड़ी बढ़ोतरी

मूंग नया गावरानी मोगलाई के भाव 6 हजार 700 रुपये से घटकर 6 हजार 200 से 6 हजार 250 रुपये के बीच स्थिर हो गएफोटो एपीएमसी सोयाबीन, तुअर और गेहूं की सबसे ज्यादा आवकपूरे सप्ताह के दौरान बाजार समिति में कृषि उपज की बड़ी मात्रा में आवक हुई। इसमें मुख्य रूप से तुअर लाल और गेहूं 147/मिल की सर्वाधिक आवक दर्ज की गई।

सम्बंधित ख़बरें

बीड में सौतेली मां-बेटे के अफेयर का खौफनाक अंत, बदनामी के डर से बेटे ने पीया जहर, सदमे में मां ने लगाई फांसी

पानी के ऊपर से दौड़ेगी एमएमआर की सबसे लंबी मेट्रो, 5 शहरों को जोड़ने वाली मेट्रो 5 का पहला चरण इस साल शुरू

मां की कोख तक पहुंची ईंधन किल्लत की आग, हिंगोली में एम्बुलेंस ना मिलने से गर्भ में हुई शिशु की मौत

चौंडी में मनाई जाएगी पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की 301वीं जयंती, CM फडणवीस होंगे शामिल

26 मई को तुअर की सर्वाधिक 5 हजार 287 बोरी आवक हुई, जबकि गेहूं की आवक भी प्रतिदिन 1 हजार से 2 हजार बोरी के बीच बनी रही। सोयाबीन की आवक भी लगभग 2 हजार से 2 हजार 900 बोरी के आसपास रही। बाजार में रही चहलपहलबाजार में प्रतिदिन कुल औसत 10 हजार 520 से 13 हजार 469 बोरी कृषि उपज की आवक हुई, जिससे बाजार समिति परिसर में अच्छी चहलपहल दिखाई दी।

कृषि उपज के दामों में उतार-चढ़ाव

कुल मिलाकर यह सप्ताह तुअर उत्पादक किसानों के लिए लाभदायक साबित हुआ, जबकि सप्ताह के अंतिम दिन सोयाबीन के दामों में आई गिरावट चिंता का विषय रही। बाजार समिति के सचिव के हस्ताक्षर से यह आधिकारिक रिपोर्ट जारी की गई है।

ये भी पढ़े: गड़चिरोली में स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बेचा तो होगी कार्रवाई, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

तुअर के दामों में लगातार सुधार

अमरावती बाजार समिति के पिछले सप्ताह 20 मई से 29 मई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल तुअर लाल के दामों में लगातार सुधार हो रहा है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी तुअर को चरणबद्ध तरीके से बाजार में लाएं, जिससे उन्हें बेहतर लाभ मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर, सोयाबीन के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहने के कारण किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति पर नजर रखते हुए ही अपनी उपज बिक्री के लिए बाजार में लानी चाहिए।

श्रेणी विवरण आंकड़े
सबसे ज्यादा भाव वाला माल सफेद तिल न्यूनतम भाव: 9,000 रु./क्विंटल
अधिकतम भाव: 10,500 रु./क्विंटल
भाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी तुअर लाल पहले भाव: 7,400 रु./क्विंटल
नया भाव: 8,211 रु./क्विंटल
कुल बढ़ोतरी: 811 रु./क्विंटल
भाव में गिरावट वाला माल मूंग नया गावरानी मोगलाई पहले भाव: 6,700 रु./क्विंटल
नया भाव: 6,200 रु./क्विंटल
कुल गिरावट: 500 रु./क्विंटल
सबसे ज्यादा आवक वाली फसल तुअर लाल 26 मई की आवक: 5,287 बोरी
गेहूं 147/मिल दैनिक आवक: 1,000 से 2,000 बोरी
दैनिक कुल औसत आवक कृषि उपज 10,520 से 13,469 बोरी

Amaravati apmc tur soybean market price update may 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 04:36 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • Market Committees

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.