अमरावती में खूनी झड़प:गलती से दूसरे कमरे में जाने की कीमत मौत! बिहार के मजदूर की अमरावती में हत्या
Amravati Murder Case: अमरावती के मालखेड स्थित सीमेंट प्लांट में बिहार के मजदूर की पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है।
- Written By: अंकिता पटेल
अमरावती हत्या मामला, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Murder Crime News: अमरावती जिले के चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र के मालखेड स्थित अदाणी समूह के सीमेंट प्लांट परिसर में बिहार के एक युवा मजदूर पर हुए जानलेवा हमले का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। डंडों और पत्थरों से बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किए गए मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी घायल होने के कारण अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक की पहचान विकास कुमार गौरी दास (23, सिसाई, समस्तीपुर, बिहार) के रूप में हुई है। वह रोजगार की तलाश में करीब 10 दिन पहले ही मालखेड स्थित सीमेंट कारखाने में काम करने आया था।
गलती से दूसरे मजदूर के कमरे में जाने पर विवाद पुलिस सूत्रों के अनुसार रात करीब 8:30 बजे विकास कुमार गलती से कारखाना परिसर में रहने वाले दूसरे मजदूर के कमरे में चला गया था। इस बात को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडों और पत्थरों से विकास कुमार की बेरहमी से पिटाई की। सुपरस्पेशालिटी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक सवार युवक के बैग से नंबर प्लेट, हथियार और कैश बरामद
छत्रपति संभाजीनगर में जिप स्कूलों की विशेष जांच कल से; कमियों को सुधारने के लिए त्रिसदस्यीय दल करेगा निरीक्षण
अमरावती 46 डिग्री पर तप रहा, दिन ही नहीं रातें भी बनीं मुसीबत; डॉक्टरों ने दिल और सांस मरीजों को किया अलर्ट
संभाजीनगर में मुख्य जलवाहिनी की वेल्डिंग उखड़ी; मरम्मत का काम जारी, 15 दिनों में काम पूरा करने के निर्देश
दूसरा आरोपी अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
पुलिस ने कुलदीप नित्यानंद यादव (30, महेंद्रगढ़, हरियाणा) को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी धर्मेद्र विश्वनाथ साह (26, मुजफ्फरपुर, बिहार) का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद अदाणी सीमेंट प्लांट परिसर में काम करने वाले बाहरी मजदूरी के बीच डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
मजदूरी का कहना है कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और आधासी समन्वय की कमी के कारण ऐसे विवाद बढ़ रहे है। इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्री में मजदूरों की सुरक्षा और ठेकेदारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।
यह भी पढ़ें:-अमरावती में पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक सवार युवक के बैग से नंबर प्लेट, हथियार और कैश बरामद
ठेकेदार पर भी लगे गंभीर आरोप मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार लगातार यह कहकर उन्हें गुमराह करता रहा कि विकास कुमार का इलाज चल रहा है, जबकि बाद में अचानक उसकी मौत की सूबना दी गई। मजदूर की मौत के बाद ठेकेदार शव छोड़कर फरार हो गया। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
