अचलपुर में 200 बेड के जिला अस्पताल को मिली रफ्तार, सरकार ने जारी किए 7 करोड़ रुपये

Amravati District Hospital: अमरावती के अचलपुर में प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत बन रहे 200 बेड के जिला अस्पताल के निर्माण कार्य को गति देने के लिए  सरकार ने 7 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निधि दी। 
achalpur 200 bed district hospital project 7 crore fund approved
Government Hospital (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Healthcare Project: सरकार के अल्पसंख्यक विकास विभाग ने जिले के अचलपुर में एक बड़ी स्वास्थ्य परियोजना को गति दी है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत यहां 200 बेड वाले एक नए अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने 7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निधि मंजूर कर जिलाधिकारी को वितरित करने की मंजूरी दे दी है।

फोटो अचलपुर अस्पताल केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी से तैयार हो रहा है प्रोजेक्ट। अचलपुर में बनने वाले इस जिला अस्पताल के निर्माण की कुल अनुमानित लागत 6317.89 लाख करीब 63.17 करोड़ रुपये है। परियोजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच वित्तीय हिस्सेदारी का अनुपात 6040 तय किया गया है।

मेलघाट और अचलपुर क्षेत्र को बड़ी सौगात

इसमें केंद्र सरकार का कुल हिस्सा 3790.7 लाख और राज्य सरकार का कुल हिस्सा 2527.2 लाख है। इस कुल बजट में से 3579.67 लाख की राशि पहले ही विभिन्न चरणों में जिलाधिकारी को जारी की जा चुकी है। अब विकास कार्यों की प्रगति को देखते हुए सरकार ने 7 करोड़ की अगली किस्त जारी की है, जिसमें केंद्र सरकार का हिस्सा 420 लाख और राज्य सरकार का योगदान 280 लाख शामिल है।

मेलघाट को मिलेगी नई संजीवनी

अचलपुर में बन रहे इस 200 बेड वाले नए अस्पताल का सबसे बड़ा लाभ जिले के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों के नागरिकों को मिलेगा। अब तक गंभीर बीमारियों या आपातकालीन इलाज के लिए यहां के मरीजों को जिला मुख्यालय या नागपुर तक का लंबा सफर तय करना पड़ता था, जिससे कई बार समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीजों की जान पर बन आती थी। जुड़वां शहर अचलपुर और परतवाड़ा सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को अब अपने घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं और अत्याधुनिक इलाज मिल सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com